scorecardresearch

Kedarnath Dham Yatra 2026: आज से श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट, मोबाइल बैन और रजिस्ट्रेशन जरूरी... यात्रा पर जानें से पहले जान लें ये बातें

Kedarnath Kapat Open: केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुल गए हैं. अब श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे. यदि आप भी केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि कौन-कौन सी जरूरी बातें आपको जाननी जरूरी है?

Kedarnath Dham (Photo: PTI) Kedarnath Dham (Photo: PTI)

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुल गए. अब श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे. आपको मालूम हो कि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे. गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 19 अप्रैल 2026 को खुल चुके हैं. इसके साथ ही चारधाम यात्रा 2026 (Char Dham Yatra 2026) की शुरुआत हो चुकी है. यदि आप भी केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि कौन-कौन सी जरूरी बातें आपको जाननी जरूरी है? इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है. 

कहां से शुरू होती है केदारनाथ यात्रा 
चारधाम यात्रा की शुरुआत पारंपरिक रूप से यमुनोत्री से होती है. केदारनाथ धाम यात्रा लगभग 6 महीने तक चलती है. चारों धामों में केदारनाथ यात्रा को सबसे कठिन माना जाता है. केदारनाथ यात्रा आमतौर पर ऋषिकेश/हरिद्वार से शुरू होती है. यहां पहुंचने के लिए गौरीकुंड से करीब 16-18 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है. हालांकि, जो लोग पैदल नहीं जा सकते, उनके लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध है. केदरानाथ में अत्यधिक ठंड रहती है. ऐसे में अपने साथ ऊनी कपड़े, रेनकोट और मजबूत ट्रेकिंग जूते साथ रखें. 

केदारनाथ धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी
उत्तराखंड की पवित्र वादियों में केदरनाथ धाम स्थित है. केदरनाथ धाम की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है. किसी भी श्रद्धालु को बिना रजिस्ट्रेशन यात्रा की परमिशन नहीं दी जाएगी. रजिस्ट्रेशन के बाद श्रद्धालुओं दर्शन के लिए स्लॉट टोकन दिया जाएगा.

ऐसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
1.
केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी भरनी होगी. 
2. रजिस्ट्रेशन के बाद दर्शन के लिए स्लॉट टोकन दिया जाएगा, जिसे रास्ते में चेक किया जाएगा.
3. गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी पंजीकरण किया जा सकता है.
4. वॉट्सऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 
5. श्रद्धालु मोबाइल नंबर +91 8394833833 पर 'Yatra' लिखकर भेज सकते हैं और दिए गए निर्देशों का पालन करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं.

मोबाइल और कैमरा पर बैन 
केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ और गंगोत्री मंदिर परिसर में मोबाइल और कैमरा पूरी तरह बैन रहेंगे. ऐसे में इन चीजों को अपने साथ लेकर न जाएं. मंदिर में जाने से पहले आपको अपना मोबाइल जमा करना होगा. इसके लिए क्लॉक रूम की सुविधा दी गई है. 

मेडिकल चेकअप जरूरी
केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए मेडिकल चेकअप जरूरी है. खासकर 55 साल से ऊपर के लोगों को स्वास्थ्य जांच कराना होगा. डायबिटीज, अस्थमा जैसी बीमारी वाले लोगों के लिए यह बेहद जरूरी है. 

घोड़ी, खच्चर, पालकी और हेलीकॉप्टर की सुविधा उपलब्ध 
गौरीकुंड से केदारनाथ तक घोड़ी, खच्चर, पालकी और हेलीकॉप्टर की सुविधा उपलब्ध है. वैसे श्रद्धालु जो पैदल नहीं जा सकते, वे इनकी सेवा ले सकते हैं. हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग सिर्फ IRCTC की वेबसाइट से की जा सकती है. यात्री heliyatra.irctc.co.in पोर्टल पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं. केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा तीन प्रमुख स्थानों से गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से संचालित हो रही है. गुप्तकाशी से केदारनाथ तक का हेलीकॉप्टर से आने-जाने का किराया 12,762 रुपए है. फाटा से केदारनाथ तक का किराया 10 164 रुपए और सिरसी से केदारनाथ का किराया 6390 रुपए है.