Sambhal News
Sambhal News
फरवरी महीने की महाशिवरात्रि पर बुर्का पहनकर हरिद्वार से कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक यूपी के संभल में एक बार फिर चर्चा में है. तमन्ना मालिक और उनके पति के कांवड़ लेने जाने की जानकारी मिलते ही संभल के एसडीएम कोर्ट ने तमन्ना मालिक और उनके पति अमन त्यागी को BNS की धारा 126/135 का नोटिस जारी करके 20 हजार रुपए के मुचलके से पाबंद किया हैं.
कांवड़ ले जाने वाली मुस्लिम महिला को नोटिस-
प्रशासन के द्वारा तमन्ना मलिक को भेजे गए नोटिस के मुताबिक फरवरी महीने में बुर्का पहनकर कांवड़ लाने पर दोनों संप्रदाय के बीच तनाव पैदा हो गया था. ऐसे में प्रशासन ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते तमन्ना मलिक को कांवड़ लेने जाने से पहले ही नोटिस जारी कर दिया है. जिसकी बात तमन्ना मलिक के पति अमन त्यागी ने एसडीएम कोर्ट पर पहुंचकर अपनी और तमन्ना मलिक की जमानत कराई है.
हिंदू युवक से हुई है लव मैरिज-
दरअसल असमोली थाना इलाके के बदनपुर गांव की निवासी तमन्ना मलिक ने गांव के ही रहने वाले हिंदू समुदाय के युवक अमन त्यागी से प्रेम विवाह किया था. इसके बाद तमन्ना मलिक वर्ष 2026 में ही फरवरी महीने की शिवरात्रि से पहले बुर्का पहनकर हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए गई थी और महाशिवरात्रि के मौके पर संभल पहुंचकर बुर्का पहनकर ही संभल के नैमिषारण्य तीर्थ पर जलाभिषेक किया था. इसके बाद बुर्का पहनकर कांवड़ लाने वाली तमन्ना मालिक बड़ी चर्चा का विषय बनी थी और इसी के कुछ दिन बाद तमन्ना मालिक और उसके पति अमन त्यागी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने का आरोप लगाते हुए असमोली थाने में पहुंचकर मुकदमा भी दर्ज कराया था.
बुर्का में कांवड़ ले जाने पर नोटिस-
तमन्ना मालिक और उनके पति अमन त्यागी के द्वारा हरिद्वार से कांवड़ लेने जाने की जानकारी मिलते ही असमोली थाना पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम विकास चंद्र ने तमन्ना मालिक और पति अमन त्यागी को 126/135 का नोटिस भेज कर जवाब मांगा है. प्रशासन के द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि बुर्का पहनकर तमन्ना मलिक के कांवड़ लाने से दोनों समुदायों के बीच में तनाव उत्पन्न हो गया था और इस बार भी कांवड़ लेने जाने पर शांति व्यवस्था भंग होने की पूरी आशंका है और किसी भी समय कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है. वहीं प्रशासन ने तमन्ना मालिक और पति अमन त्यागी को शांति व्यवस्था भंग होने का नोटिस जारी करने के साथ ही 20-20 हजार रुपए के मुचलके से पाबंद भी किया है.
अमन ने कराई जमानत-
वहीं प्रशासन का नोटिस मिलने के बाद तमन्ना मलिक के पति अमन त्यागी मंगलवार को संभल के एसडीएम कोर्ट पर पहुंचे है. जहां अमन त्यागी के द्वारा एसडीएम कोर्ट पर पहुंचकर जमानत कराई गई है. वहीं, तमन्ना मलिक के पति अमन त्यागी ने खुद तमन्ना मलिक के जमानत कराने न आने के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है.
बुर्का पहनकर कांवड़ ले जाना संविधान के खिलाफ नहीं- अमन
तमन्ना मलिक के पति अमन त्यागी ने साफ कर दिया है कि तमन्ना मलिक चाहे तो बुर्का पहन कर कांवड़ लेने जा सकती है और तमन्ना मलिक चाहे तो भगवा पहनकर कांवड़ लेने जा सकती है, क्योंकि इसमें कुछ भी संविधान के खिलाफ नहीं कर रहे हैं. वहीं, तमन्ना मलिक के पति अमन त्यागी ने गाजियाबाद की शबीना बानो के समर्थन में कांवड़ लेने जाने की घोषणा की है और कहां है कि वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर गाजियाबाद पहुंचेंगे और शबीना बानो के साथ ही जलाभिषेक करेंगे.
ये भी पढ़ें: