AI Generated Image
AI Generated Image
दिनभर काम की भागदौड़ और टेंशन के बाद कई लोग रात में सोने से पहले म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं. उनका मानना होता है कि ऐसा करने से थकान काफी हद तक कम हो जाती है. साथ ही लोग कहते हैं कि ऐसा करने से उनको जल्दी नींद आ जाती है, जबकि कुछ इसे सिर्फ एक आम आदत मानते हैं. लेकिन सवाल है कि क्या सच में सोने से पहले म्यूजिक सुनना सेहत के लिए अच्छा होता है?
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इस बात का जवाब इस बात पर डिपेंड करता है कि आप किस टाइप का म्यूजिक सुनते हैं, वो भी कितनी तेज आवाज में और कितनी देर तक.
अगर आप हल्की आवाज में सुकून देने वाला म्यूजिक सुनते हैं, तो इससे शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिल सकता है. ऐसा म्यूजिक स्टेस को कम करने में मदद करता है. इसके साथ ही हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल होने लगते हैं, जिससे शरीर को धीरे-धीरे रेस्ट मिलता है.
कुछ रिसर्च में ये बात सामने आती है कि सोने से पहले हल्का म्यूजिक सुनने से नींद की क्वालिटी बेहतर हो सकती है. जिन लोगों को देर से नींद आती है या रात में बार-बार नींद खुल जाती है, उन्हें इससे फायदा मिल सकता है. इतना ही नहीं, हल्का म्यूजिक दिनभर की थकान कम करने और मूड बेहतर बनाने में भी मदद करता है.
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सोने से पहले लाउड या बहुत तेज बीट वाला म्यूजिक नहीं सुनना चाहिए. ऐसा म्यूजिक दिमाग को शांत करने के बजाय और ज्यादा एक्टिव कर देता है. इसका असर आपकी नींद पर पड़ सकता है और आपको सोने में परेशानी हो सकती है.
अगर आप ईयरफोन लगाकर सोते हैं, तो यह आदत भी नुकसान पहुंचा सकती है. लंबे समय तक तेज आवाज में म्यूजिक सुनने से सुनने की पावर पर असर पड़ता है. वहीं पूरी रात ईयरफोन लगाए रखने से कानों में दर्द का खतरा भी बढ़ सकता है.
अगर आप सोने से पहले म्यूजिक सुनना चाहते हैं, तो इसे सिर्फ 20 से 30 मिनट तक हल्की आवाज में सुनें. इसके बाद मोबाइल या दूसरी स्क्रीन से दूरी बनाकर सोने की कोशिश करें. इससे शरीर और दिमाग को आराम मिलने में मदद मिलती है और नींद भी बेहतर आ सकती है.