scorecardresearch

TOP News: वैभव के तूफान से राजस्थान क्वालिफायर में, दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट..देखें बड़ी खबरें

आईपीएल के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हरा दिया है. राजस्थान के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 16 गेंदों में अर्धशतक जड़कर आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक बनाया. उन्होंने अपनी 57 रनों की पारी में 12 छक्के लगाए और क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सीजन में सबसे ज्यादा 65 छक्के लगाने का कीर्तिमान भी अपने नाम किया. उधर, खेलों में भारत का दबदबा कायम है. पैरा एथलीट सुमित अंतिल ने 74.82 मीटर भाला फेंककर और निशानेबाज ईशा सिंह ने म्यूनिख विश्व कप में 43 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड बनाए. खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दोनों की सराहना की. मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में बारिश की संभावना के साथ लू से राहत मिलने के आसार हैं. देखें बड़ी खबरें.