scorecardresearch
Advertisement

TOP News: मानसून ने भारत में दी दस्तक, केरलम पहुंचा मानसून..मौसम विभाग ने दी जानकारी..देखें बड़ी खबरें

भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के मुताबिक मानसून केरल पहुंच गया है, जिससे भीषण गर्मी झेल रहे उत्तर और मध्य भारत को जल्द राहत मिलेगी. वहीं, देश का एयर डिफेंस सिस्टम और मजबूत हो गया है. भारत को रूस से S-400 ट्राइफ एयर डिफेंस सिस्टम का चौथा स्क्वाड्रन मिल गया है, जिसे भारतीय सेना ने 'सुदर्शन चक्र' नाम दिया है. इसका पांचवां और आखिरी स्क्वाड्रन इस साल नवंबर में आएगा. गुजरात में आज विश्व की पहली योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन हो रहा है, जिसमें 60 से ज्यादा देशों के एथलीट हिस्सा ले रहे हैं.