scorecardresearch
Advertisement

The Kashmir Files फिल्म पर ऐतराज जताने वालों पर भड़के PM Modi, बोले-पूरी जमात बौखला गई है

कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की चर्चा चारों तरफ हो रही है. जिसने भी इस फिल्म को देखा, उसकी आंखें नम हो गईं. शायद ये पहला मौका होगा जब किसी फिल्म को देखने के बाद लोगों का दर्द कुछ इस तरह से छलक उठा. हालत ये है कि कुछ सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड टांग दिए गए हैं. अब तक ये फिल्म कई भाजपा शासित राज्यों में टैक्स फ्री हो चुकी है. प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कश्मीर के सच को छिपाने की कोशिश की गई थी. देखें ये खास रिपोर्ट.