'शुक्र प्रदोष के दिन कुंडली के शुक्र को भी बलवान किया जा सकता है' और यह तिथि जीवन की हर इच्छा पूर्ण करने वाली है। कार्यक्रम में महादेव और माता पार्वती की पूजा विधि का विस्तार से वर्णन किया गया है, जिसमें पंचामृत स्नान और 'ओम नमः शिवाय' मंत्र के जाप पर जोर दिया गया है। Sunita Rai Sharma ने विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के विशिष्ट ज्योतिषीय उपाय भी साझा किए। इसके अतिरिक्त, संतान प्राप्ति, कर्ज मुक्ति और शत्रुओं के नाश के लिए प्रदोष व्रत के लाभों को रेखांकित किया गया है।
जम्मू के अखनूर में स्थित एक प्राचीन गुफा में महाभारत काल के साक्ष्य मिले हैं. मान्यता है कि पांडवों ने अपना अज्ञातवास यहीं बिताया था. गुफा में शिवलिंग, पांडवों और हनुमान जी की मूर्तियां हैं. कहा जाता है कि श्रीकृष्ण भी यहाँ पांडवों से मिलने आते थे. गुफा में कृष्ण के पदचिन्ह भी हैं. इसी गुफा से होकर पांडव बाद में अमरनाथ यात्रा पर निकले थे. यह स्थान प्राचीन विराट नगर का हिस्सा माना जाता है.
Paheli: मध्य प्रदेश के रायसेन किले में आज भी मौजूद है पारस पत्थर? यह रहस्य हर कोई जानना चाहता है. रायसेन के लोगों का कहना है कि इस किले में एक जिन्न है जो इस पारस पत्थर की रखवाली करता है. इस वजह से कहा जाता है कि किसी को भी अभी तक यह पारय पत्थर नहीं मिला है.
बिहार के बक्सर (Buxar Bihar) में एक प्राचीन मंदिर है. मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर (Maa Tripur Sundari Temple) के बारे में कई किवंदतियां हैं. इस मंदिर को ललिता के नाम से भी जाना जाता है. कहा जाता है कि मंदिर में मूर्तियां आपस में बातें करती हैं. मंदिर के गेट बंद होने के बाद मंदिर के अंदर से आवाजें आती हैं.
रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को हर कोई जानता है. हिन्दू धर्म के लोगों के लिए ये बेहद पवित्र ग्रंथ है. रामचरित मानस को गोस्वामी तुलसीदास (Ramcharitmanas Tulsidas) ने लिखा था. चित्रकूट के राजापुर में तुलसीदास जी के वंशज रहते हैं. उनके पास तुलसीदास जी की लिखी रामायण की पांडुलिपि है.
यूपी में कानपुर (Kanpur UP) से 28 किलोमीटर दूर एक छोटी सी जगह बिठूर है. यहीं पर महर्षि वाल्मीकि (Valmiki Ramayana) ने रामायण की रचना की थी. इसी आश्रम में सीता ने लव-कुश (Lav Kush Ramayana) नाम के दो बेटों को जन्म दिया था.
आज से करीब 1000 साल पहले एक मंदिर(Mandir) का निर्माण किया गया. कुशल कारीगरों ने इस मंदिर को ठीक कर्क रेखा(Tropic of Cancer) के उपर बनाया. मंदिर को इतनी सटीकता से बनाया गया था कि मंदिर बिल्कुल पूरब-पश्चिम(East West) दिशा में स्थापित है. उस समय दिशा नापने का कोई यंत्र नहीं था. जी हां...हम गुजरात में स्थित मोढेरा के सूर्य मंदिर(Modhera Sun Temple) की बात कर रहे हैं. मोढेरा के सूर्य मंदिर को किसने बनवाया था. जानिए इस सूर्य मंदिर से जुड़ी अनसुलझी पहेलियां.
हमारे खास शो 'पहेली' में हम मध्य प्रदेश के उस इलाके की बात करते हैं जिससे जुड़ी खास मान्यताएं है. कहते हैं कि एमपी के मुरैना में एक स्थान पर करीब 200 मंदिर हैं जो करीब 25 एकड़ में फैले हैं. मान्यताएं यह भी है कि दुनियाभर कोई दूसरा स्थान नहीं है जहां एक साथ इतने सारे मंदिर देखने को मिलते हैं. आखिर बटेश्वर हिन्दू मंदिर से जुड़ी पहेली और मान्यताए क्या हैं, जानिए
हमारे खास शो 'पहेली' में आज हम एक रहस्यमयी कहानी के बारे में बात करते हैं... आखिर वो कौन सा शिल्पकार था 1000 साल पहले दुनिया के सामने एक अनसुलझी पहेली छोड़ गया. आखिर वो कौन सा जादूगर था जिसकी जादूगरी की मिसाल दुनिया में दूसरी नहीं मिलती. क्या कोई मंदिर 1000 साल से बिना किसी जोड़ के खड़ा रह सकता है. क्या है भव्य मंदिर का निर्माण एक रात में हो सकता है. एक ऐसा मंदिर जिसको बनाने में रुहानी शक्तियों का हाथ...जानिए इसके पीछे की पहेली
फिरोजाबाद में हनुमान जी की चमत्कारी मूर्ति है. दावा किया जाता है कि सालों भर मूर्ति से पसीना आता है. आखिर ये कैसे संभव है चलिए हम आपको दिखाते हैं फिरोजाबाद के चंद्रवाड़ मंदिर का अजूबा
आज की पहेली रामाणय(Ramayan) काल से जुड़ी हुई है. एक ऐसे जगह रावण की पूजा(Ravan ki Puja) की जाती है. जहां दशहरे(Dussehra) पर रावण का पुतला नहीं जलाया जाता, बल्कि रावण की मौत का शौक मनाया जाता है. विस्तार से जानिए रावण के ससुराल से जुड़ी पहेलियों के बारे में