scorecardresearch
Advertisement

बालिका वधू-2 में किंशुक वैद्य? सास बहू और बेटियां में देखें मनोरंजन जगत की ट्रेंडिंग खबरें

बालिका वधू, एक ऐसा शो जब टीवी पर आया तो कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. फैंस का जबरदस्त प्यार हासिल हुआ. इस शो में कई कुप्रथाओं जैसे बाल विवाह, बेटे की बेटे की चाहत, बड़े उम्र वाले मर्द से जबरन शादी, महिलाओं का घर से बाहर न निकलना, उन्हें पढ़ाना-लिखाना नहीं, दहेज प्रथा, विधवा प्रथा पर प्रहार किया. अब एक बार फिर बालिका वधू नए सीजन के साथ टीवी पर लौटकर आया है. नई स्टारकास्ट से जुड़े कई अपडेट लगातार सामने आ रहे हैं. बालिका वधू 2 की कहानी आनंदी, जिगर और आनंद की तिकड़ी के इर्द-गिर्द घूम रही है और ये रोल श्रेया पटेल, वंश सयानी, कृष चौहान द्वारा निभाए जा रहे हैं. बड़ी खबर ये आ रही है कि अभिनेता किंशुक वैद्य की भी अब बालिका वधू-2 में एंट्री होने जा रही है. उन्हें फाइनल कर लिया गया है. सास बहू बेटियां में देखें मनोरंजन जगत से जुड़ी चटपटी खबरें.