scorecardresearch
Advertisement

Anupama: लीला ने अनुज से की अनुपमा की मांग में सिंदूर भरने की जिद, देखें सास बहू और बेटियां

स्टार प्लस के हिट सीरियल 'अनुपमा' में सिंदूर का वाला ड्रामा शुरू हो गया है. खुद अनुपमा की सास लीला अनुज से अनुपमा की मांग भरने को कह रही हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि लीला चाहती हैं अनुज और अनुपमा की दोस्ती को एक रिश्ते का नाम मिले. असल में दिवाली के मौके पर लीला का ड्रामा शुरू हो गया है. लीला बेहद गुस्से में है क्योंकि उन्हें लगता है कि अनुपमा और अनुज की वजह से उसके घर की दिवाली खराब हुई है. इसी गुस्से में लीला फैसला लेती है की अनुज और अनुपमा के रिश्ते को एक नाम मिलना चाहिए. क्या अनुज भरेगा अनुपमा की मांग? देखें सास बहू और बेटियां.