scorecardresearch
Advertisement

काव्या को जॉब से निकालेगा अनुज कपाड़िया, एक हो पाएंगे अनुपमा-अनुज? देखें सास बहू और बेटियां

टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) की कहानी में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. फिलहाल तो आप देखेंगे कि अनुपमा और अनुज एक बिजनेस ट्रिप के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं. इसी बीच उन्हें रास्ते में एक मंदिर दिखता है, तो दोनों भगवान का आर्शीवाद लेने मंदिर पहुंच जाते हैं. वैसे सीन के दौरान 'ऑन द स्क्रीन' आपको अनुपमा जितनी सीरियस दिखती हैं, वो 'ऑफ द स्क्रीन' उतनी ही मस्तीखोर हैं. वैसे आपको बता दें कि इससे पहले अनुपमा के ससुराल में बड़ा बवाल हुआ है, जहां वो अपने आत्मसम्मान के लिए वनराज से लड़ पड़ी. वहीं काव्या को उसकी गलतियों के लिए अनुज उसे जॉब से निकाल देगा. काव्या बार-बार कहती है कि मुझे जॉब की बहुत जरूरत है लेकिन अनुज एक नहीं सुनता. अनुपमा भी अनुज के इस फैसले में उसका साथ देगी. अब देखना होगा कि अहमदाबाद के इस ट्रिप में कौन से नए ड्रामें सीरियल में होते हैं.देखें सास बहू और बेटियां में मनोरंजन जगत की चटपटी खबरें.