scorecardresearch
Advertisement

Anupama: मालविका ने बाबूजी के सामने रखी अनुपमा-अनुज की शादी की बात, देखें

स्टार प्लस के हिट सीरियल 'अनुपमा' में अनुपमा ने अनुज से अपने प्यार का इजहार कर दिया है. असल में अनुपमा की ये दिल की चोरी तो खुद अनुज ने पकड़ी है. तो वहीं दूसरी तरफ वनराज और काव्या के घर क्रिसमस का मौका है, जहां बाबूजी सेंटा क्‍लॉज़ बन गए हैं. सेंटा क्‍लॉज़ को सामने देखते ही मालविका ने कर दी गुजारिश और सभी के सामने अपने भाई अनुज के लिए मांग लिया अनुपमा का हाथ. मालविका की ये गुजारिश सुनकर सब हैरान हो गए हैं. देखें सास बहू और बेटियां.