scorecardresearch
Advertisement

Mouni Roy Wedding: शादी की रस्मों में बॉयफ्रेंड संग मौनी रॉय ने जमकर लगाए ठुमके, देखें सेलिब्रेशन का वीडियो

एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग 27 जनवरी (आज) को सात फेरे लेने वाली हैं. मौनी रॉय को दुल्हन के गेटअप में देखने वालों का इंतजार अब खत्म हो गया है. मौनी की शादी की तस्वीरें सामने आई आई हैं. साउथ इंडियन ब्राइड बनीं मौनी रॉय अपने इस खास दिन बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. शादी की रस्मों को निभाता ये कपल साथ में परफेक्ट लग रहा है. बता दें कि मौनी की पहली मुलाकात सूरज से साल 2019 में हुई थी. न्यू ईयर के मौके पर दुबई के नाइटक्लब में दोनों मिले थे. सूरज, दुबई में ही रहते हैं. शादी के बाद शायद मौनी दुबई शिफ्ट हो जाएंगी.