scorecardresearch
Advertisement

'ये रिश्ता क्या कहलाता है': अक्षरा और आरोही का रो-रोकर बुरा हाल, देखें सास बहू और बेटियां

स्टार प्लस के हिट सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिमन्यु के रिश्ते को लेकर जो कन्फ्यूजन था वो मिटने के बाद गोयनका परिवार में दुख का सैलाब आ गया है. रिश्ता टूटने के बाद आरोही को तो सदमा लगा ही लेकिन अक्षरा के भी आंसू नहीं थम रहे. दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. बहनों की ज़िंदगी में आए इस तूफान को हर कोई संभालने की कोशिश कर रहा है. इस किस्से के बाद दोनों बहनों के बीच दूरियां बढ़ने वाली हैं. देखें सास बहू और बेटियां.