scorecardresearch
Advertisement

Bangladesh में ISKCON के चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी से मचा बवाल, विरोध में हिन्दु समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे

आज हम बात कर रहे हैं बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे जुल्म की. जिसके खिलाफ वहां हिन्दु समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए हैं. बांग्लादेश में इस्कॉन से जुडे चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी से बवाल मचा है. आज जब अदालत ने उनको जेल भेज दिया तो हंगामा और बढ़ गया है. शहर-शहर प्रदर्शन हो रहे हैं और इसके खिलाफ भारत में नाराजगी है.