scorecardresearch
Advertisement

Trump 2.0: माइक वाल्ट्ज होंगे अमेरिका के नए NSA, भारत से रिश्तों को मिलेगी मजबूती!

20 जनवरी 2025 को डॉनल्ड ट्रंप की अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर ताजपोशी होनी है, उससे पहले ट्रंप अपनी सुपर टीम बनाने में लगे हैं... इसी कड़ी में ट्रंप ने अमेरिका के अगले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में माइक वॉल्ट्ज को चुना है. माइक वॉल्ट्ज ना सिर्फ ट्रंप के करीबी माने जाते हैं बल्कि भारत के पक्षधर भी हैं.. पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिकी संसद में दिए भाषण का प्रस्ताव उन्होंने ही रखा था...सिर्फ वॉल्ट्स ही नहीं बल्कि ट्रंप 2.0 की सुपर टीम में ऐसे कई चेहरे हैं जो भारत से दोस्ती बढ़ाने और चीन पाकिस्तान से परहेज़ करने के लिए जाने जाते हैं...