scorecardresearch
Advertisement

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में 500 के पार पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स, दिल्ली-गुरुग्राम के बाद अब नोएडा में भी स्कूल बंद

दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण के हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे हैं. सेहतमंद सांसों पर पहरा लग चुका है. आलम ये है कि एक्यूआई रिकॉर्ड 500 के लेवल के पार चला गया है...यानी हवा बेहद जहरीली हो चुकी है. दमघोंटू हवा के चलते दिल्ली एनसीआर के 12वीं तक के स्कूल आज से बंद कर दिए गए हैं...सभी क्लास अब ऑनलाइन चलेंगे. यहां तक कि दिल्ली के सारे कॉलेज भी आज से अगले आदेश तक बंद हैं. साथ ही दिल्ली के सरकारी दफ्तरों के समय भी आज से बदल गए हैं.