scorecardresearch
Advertisement

Braj Holi 2026: होली के रंग में रंग चुका है पूरा ब्रज, बरसाने में लट्ठमार होली की तैयारी..देखिए रिपोर्ट

पूरा ब्रज होली के रंग में रंग चुका है. गली गली गुलाल बरस रहा है. बरसाने की लड्डू मार होली ने ऐसा रंग जमाया की पूरा बरसाना गुलाबी नगरी में बदल गया. श्रीजी मंदिर में बड़े ही धूमधाम के साथ लड्डू होली खेली गई. मंदिर और रंगीली गली में रंग गुलाल ऐसे उड़े कि माहौल गुलाबी हो गया. प्रसाद के तौर पर कई क्विंटल लड्डू बांटे गए और श्रद्धालुओं ने नाच गाकर होली के उत्सव की शुरुआत की. अभी भी राधा रानी के गांव में जबरदस्त रौनक है. गलियों में होली के गीत गूंज रहे हैं.. आज बरसाने में लड्डा मार होली मनाई जा रही है... दरअसल बरसाना में राधा रानी की ओर से कान्हा को होली खेलने का निमंत्रण देने की परंपरा निभाई जाती है. रंगीली गली से अबीर गुलाल से भरी हांडी, भोग प्रसाद, इत्र फुलेल और पान बीडा लेकर सखी जाती है और नंदगांव में गोस्वामी समाज विधि विधान से उनका स्वागत करता है और लट्ठमार होली का निमत्रण स्वीकार किया जाता है. बरसाना से उठा ये रंग बुलावा अब नंदगांव की गलियों में गूंज रहा है.