scorecardresearch

Somvati Amavasya 2026: अधिक मास का समापन आज..कल से मांगलिक कार्यों की हो जाएगी शुरुआत, देखिए ये खास रिपोर्ट

आज अधिक मास का समापन हो गया है, जिसके बाद मुंडन, गृह प्रवेश और विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी. सोमवती अमावस्या के अवसर पर अयोध्या में सरयू नदी, प्रयागराज में त्रिवेणी संगम और उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं ने स्नान और पूजा-अर्चना की. वहीं, नैनीताल स्थित बाबा नीम करौली महाराज के कैंची धाम में स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, जिसके लिए मथुरा और वृंदावन से आए कारीगरों ने मालपुए का विशेष प्रसाद तैयार किया. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों की शुरुआत हो गई है. पहली फ्लाइट से उन 172 किसानों ने लखनऊ तक का सफर किया, जिनकी जमीन एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित की गई थी. देखिए शुभ समाचार.