आज देशभर में बैसाखी और मेष संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही आज से खरमास की समाप्ति हो रही है और अब शुभ कार्यों के श्रीगणेश का समय भी आ गया है. हरिद्वार और उज्जैन में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं. 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे से दोनों शहरों के बीच का सफर महज ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा. इसमें एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर भी शामिल है. दूसरी तरफ, बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों उत्तराखंड के टिहरी स्थित पवाली कांठा बुग्याल में 18 किलोमीटर लंबे ट्रेक का आनंद ले रही हैं.