scorecardresearch

श्रीलंका हारा वुमन एशिया कप, भारत का इनकार... नहीं लेगा मोहसिन नकवी से ट्रॉफी, स्टेडियम में गूंजे 'चोर-चोर' के नारे

महिला एशिया कप जीतने के बाद भारत ने पाक से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. जिसके बाद स्टेडियम में बैठे फैंन पाक पर तंज कसते हुए चोर-चोर के नारे लगाने लगे.

Advertisement
Women Asia Cup Women Asia Cup

महिला एशिया कप 2026 का फाइनल भारत के नाम रहा. भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया. भारत ने रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप जीता. लेकिन मैच के बाद ट्रॉफी से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींच लिया.

फाइनल के बाद ट्रॉफी देने के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी मंच पर मौजूद थे. हालांकि, भारतीय महिला टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई. श्रीलंका की टीम को रनर-अप का चेक और मेडल दिए गए, लेकिन भारतीय टीम ट्रॉफी लेने के लिए मंच पर नहीं पहुंची.

स्टेडियम में लगे 'ट्रॉफी चोर' के नारे

मोहसिन नकवी जब प्रेजेंटेशन के लिए मंच पर पहुंचे तो स्टेडियम में मौजूद कुछ भारतीय फैंस ने उनके खिलाफ जोर-जोर से नारे लगाए. फैंस ने 'ट्रॉफी चोर, ट्रॉफी चोर' कहकर उन्हें पुकारा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में स्टेडियम से निकलते समय भी फैंस की आवाजें सुनाई दे रही हैं.

पिछले साल भी हुआ था ट्रॉफी विवाद

मोहसिन नकवी और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच ट्रॉफी को लेकर विवाद नया नहीं है. पिछले साल पुरुष एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम ने भी नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था. उस समय ट्रॉफी प्रेजेंटेशन नहीं हो पाया था और मामला काफी चर्चा में रहा था.

महिला टीम की जीत बनी बड़ी खबर

ट्रॉफी विवाद के बीच सबसे बड़ी बात भारतीय महिला टीम की शानदार जीत रही. टीम इंडिया ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप का आठवां खिताब जीता. हालांकि, मैच के बाद हुआ ट्रॉफी विवाद और 'ट्रॉफी चोर' के नारे सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गए हैं.