scorecardresearch

ICC टी20 रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की बड़ी छलांग, जिम्बाब्वे में शानदार बैटिंग का मिला फायदा

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने टी20 आईसीसी बैटिंग रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है. सूर्यवंशी ने 230 पायदान की छलांग लगाई गई है. जिम्बाब्वे में शानदार प्रदर्शन की बदौलत वैभव आईसीसी रैंकिंग में टॉप 50 में शामिल हो गए हैं.

Advertisement
Vaibhav Sooryavanshi Vaibhav Sooryavanshi

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल लेवल पर शानदार छाप छोड़ी है. सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे दौर में शानदार बल्लेबाजी फायदा आईसीसी रैंकिंग में मिला है. इंग्लैंड दौर में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के बाद सूर्यवंशी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि इंग्लैंड में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. लेकिन जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने दमदार वापसी की और अब टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है. सूर्यवंशी ने 230 अंकों की बड़ी छलांग लगाई है.

ICC रैंकिंग में सूर्यवंशी की बड़ी छलांग-
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन का फायदा आईसीसी रैंकिंग में हुआ है. वैभव ने बड़ी छलांग लगाई है. इस युवा बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी की रैंकिंग में 230 स्थानों की छलांग लगाई है. सूर्यवंशी टॉप 50 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. अब उनकी रैंकिंग 48वीं हो गई है. सिर्फ 2 टी20 सीरीज और 6 मैच खेलने के बाद आईसीसी रैंकिंग में इतनी बड़ी छलांग ने सूर्यवंशी की बेहतरीन बल्लेबाजी को दिखाता है.

जिम्बाब्वे दौरे का मिला फायदा-
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. लेकिन उस दौरे पर उन्होंने कुछ खास नहीं किया. उस दौरान उन्होंने शुरुआत अच्छी की, लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. उन्होंने 3 टी20 मैचों में 14, 13 और 15 रन बनाए थे. इसके बाद उनको आखिरी टी20 में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. उसके बाद जिम्बाब्वे दौरे में उनको टीम में शामिल किया गया. वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर धमाकेदार प्रदर्शन किया. वैभव ने जिम्बाब्वे में 3 टी20 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 151 रन बनाए. इस दौरान सूर्यवंशी ने 2 अर्धशतक भी लगाया. उनकी इस जबरदस्त बल्लेबाजी के चलते आईसीसी रैंकिंग में उनको 48वीं रैंक मिली.

लिस्ट में दूसरे इंडियन प्लेयर-
वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में इंडियन प्लेयर्स में सबसे अच्छे ऊपर नहीं हैं. उनसे ऊपर ईशान किशन, तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी हैं. आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन पहले नंबर पर काबिज है. उनकी रेटिंग अंक 910 है. इस लिस्ट में तिलक वर्मा छठे स्थान पर हैं. जबकि श्रेयस अय्यर 24वें नंबर पर हैं. 

ये भी पढ़ें: