scorecardresearch

IND vs SA 2nd Test: गुवाहाटी टेस्ट में भारत या साउथ अफ्रीका कौन मारेगा बाजी? शुभमन गिल की जगह ऋषभ पंत करेंगे कप्तानी, Team India हारी तो गंवा देगी सीरीज, जानें मैच से जुड़ी A टू Z जानकारी

India vs South Africa 2nd Test Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच गुवाहाटी में 22 नवंबर से खेला जाना है. टीम इंडिया इस मैच को जीतने के लिए तैयार है. इस मैच में शुभमन गिल की जगह ऋषभ पंत कप्तानी करते दिखेंगे. हम आपको इस मुकाबले से जुड़ी A टू Z जानकारी दे रहे हैं. 

Team India (File Photo: PTI) Team India (File Photo: PTI)
हाइलाइट्स
  • भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा गुवाहाटी में 

  • 22 नवंबर को मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे से होगा शुरू 

भारत (India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया (Team India) पहला टेस्ट मैच हार चुकी है. ऐसे में इस सीरीज को ड्रॉ कराने के लिए भारत को हर हाल में दूसरा टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका से जीतना ही होगा.

कप्तान शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा टेस्ट
टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. कप्तान शुभमन गिल (Shubhman Gill) दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. गिल की जगह ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कप्तानी करते दिखेंगे. पंत भारत के लिए किसी टेस्ट मैच में पहली बार कप्तानी करते दिखेंगे. टीम मैनेजमेंट ने गिल को रिलीज कर दिया है. आपको मालूम हो कि कोलकाता टेस्ट मैच में गिल को एक शॉट खेलने के दौरान गर्दन पर चोट लग गई थी. इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था. हालांकि इलाज कराने के बाद शुभमन गिल भारतीय टीम के साथ गुवाहाटी गए थे लेकिन अब टीम मैनेजमेंट ने गिल को रिलीज कर दिया है. 

कितने बजे शुरू होगा मैच और कहां देख सकते हैं लाइव 
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुवहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 22 से 26 नवंबर 2025 तक खेला जाएगा. इस स्टेडियम में पहली बार टेस्ट मैच खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा. आपको मालूम हो कि भारत में टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होते हैं लेकिन गुवाहाटी में मैच जल्दी शुरू करने का फैसला किया गया है.

गुवाहाटी में जल्दी सूर्योदय और सूर्यास्त होने की वजह से मैच सुबह 9:00 बजे शुरू करने का निर्णय लिया गया है. बारसापारा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है. इस पिच पर मैच के तीसरे और चौथे दिन स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है. इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना अच्छा रहेगा. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच का आप लाइव प्रसारण टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. DD Sports पर भी मैच देख सकते हैं. ऑनलाइन मैच Jiohotstar की ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. 

भारत-साउथ अफ्रीका में से किसका पलड़ा भारी 
1. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कुल 45 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. 
2. टीम इंडिया को 16 मैचों में जीत मिली है. 
3. साउथ अफ्रीका 19 मुकाबलों में भारत को हरा चुका है. 
4. भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 10 मैच ड्रॉ रहे हैं.
5. भारत की धरती पर भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 20 टेस्ट मैच खेले गए हैं. 
6. टीम इंडिया को अपने घर में 11 टेस्ट मैचों में जीत मिली है. 6 मैचों में हार हुई है. 
7. घरेलू जमीन पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैच ड्रॉ हुए हैं. 

टीम इंडिया सीरीज ड्रॉ कराने के लिए उतरेगी मैदान पर 
आपको मालूम हो कि साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट मैच में 30 रनों से हराया था. अब दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया सीरीज ड्रॉ कराने के लिए मैदान पर उतरेगी तो वहीं साउथ अफ्रीका की टीम शृंखला जीतने की इरादे से उतरेगी. टीम इंडिया यदि दूसरा टेस्ट मैच हार जाती है तो यह दूसरी बार होगा जब साउथ अफ्रीका की टीम भारत को उसके घर में 2-0 से हराकर सीरीज जीत जाएगी. हैंसी क्रोनिए के नेतृत्व में साल 2000 में साउथ अफ्रीकी टीम ने भारत को 2-0 से हराया था.

दूसरे टेस्ट मैच के लिए संभावित प्लेइंग-XI
भारत: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेट कीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, साइमन हार्मर और केशव महाराज.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट शृंखला के लिए स्क्वाड
भारत: शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमरा, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप.

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, ज़ुबैर हमज़ा, साइमन हार्मर, मार्को जानसन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरान मुथुसामी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरिन.