scorecardresearch

IND vs NZ 2nd T20: क्या रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में अपनी पहली सीरीज में जीत दर्ज करेगी टीम इंडिया?

टी20 विश्व कप से बुरी तरह हारकर भारत का नौ वर्षों में सबसे खराब प्रदर्शन देखा गया. भारत आज (19 नवंबर) न्यूजीलैंड के साथ टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलेगा. जीत के मैदान में बने रहने के लिए भारत का लक्ष्य ये मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना रहेगा.

India Vs New Zealand 2nd T20 match India Vs New Zealand 2nd T20 match
हाइलाइट्स
  • मैदान में लगाया जाएगा वैक्सीनेशन कैंप

  • रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में होगा मैच

टी20 विश्व कप से बुरी तरह हारकर  भारत का नौ वर्षों में सबसे खराब प्रदर्शन देखा गया. भारत आज (19 नवंबर) न्यूजीलैंड के साथ टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलेगा. जीत के मैदान में बने रहने के लिए भारत का लक्ष्य ये मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना रहेगा. टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की अगुवाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच पांच विकेट से जीता था. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं, कप्तान विराट कोहली ने विश्व कप में हार के बाद कुछ समय का ब्रेक मांगा था. 

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतकों के साथ-साथ ऑलराउंडर गेंदबाजी प्रदर्शन ने जयपुर में भारत को पांच विकेट से जीत दिलाने में मदद की थी.अब ये देखने वाली बात होगी कि इस मैच में किसका सिक्का चलता है और कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा कितने सफल साबित होते हैं? इसके साथ ही टीम इंडिया को हाल ही में राहुल द्रविड़ के तौर पर नया कोच मिला है. ऐसे में अगर टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में जीत दर्ज करती है, तो ये जोड़ी वाकई हिट साबित होगी. तब तक के लिए आइये जान लेते हैं मैच से जुड़ी कुछ डिटेल्स -

कहां हो रहा है मैच?

भारत बनाम न्यूजीलैंड का दूसरा T20 मैच JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची में खेला जाएगा.

कब शुरू होगा मैच?
India vs New Zealand का दूसरा मैच अपने निर्धारित समय शाम 7.00 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस की प्रक्रिया 6.30pm पर होगी.

कहां देख सकते हैं मैच का लाइव कवरेज?
भारत बनाम न्यूजीलैंड के दूसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जाएगा, जिसमें स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ शामिल हैं. इसके अलावा हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगा जहां से आप इसे लाइव देख सकते हैं.

कौन-कौन खिलाड़ी होंगे शामिल
इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, अक्षर पटेल

न्यूजीलैंड: टिम साउदी (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिचेल, टिम सीफर्ट, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, ट्रेंट बोल्ट, मिशेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी 

मैदान में लगाया जाएगा वैक्सीनेशन कैंप
इसके अलावा जिला प्रशासन रांची ने मैच के दौरान लोगों को वैक्सीनेट करने के लिए स्पेशल कैंप लगाने का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक टीका पहुंचाया जा सके. भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच के अवसर पर स्पेशल वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा. प्रशासन का मानना है कि इस दौरान मैच देखने हजारों की संख्या में दर्शक आएंगे ऐसे में टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने में भी मदद मिलेगी. इस बात को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जेएससीए स्टेडियम के आसपास बनाए जाने वाले पार्किंग मैदानों में स्पेशल वैक्सीनेशन कैम्प लगाया जाएगा.