India vs Sri Lanka
India vs Sri Lanka
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से हो रहा है. ये मुकाबला गॉल में खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा. इसके लिए दोनों टीमों की पूरी तैयारी है. लेकिन इस टेस्ट मैच के दौरान मौसम खेल कर सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि गॉल में मौसम कैसा रहेगा और अगर बारिश होती है तो बल्लेबाज या गेंदबाजों को फायदा होगा?
कैसा रहेगा गॉल का मौसम?
15 अगस्त यानी कल से गॉल में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा. इस दौरान मौसम को लेकर चर्चा हो रही है. AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक मैच के शुरुआती दिन यानी 15 अगस्त को गॉल में बारिश की 82 फीसदी संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा. सुबह के समय हल्की बारिश और अधिक ह्यूमिडिटी वाला मौसम रह सकता है. हालांकि पूरे दिन बारिश के आसार नहीं है.
पूरे टेस्ट के दौरान यानी 5 दिन तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है. दूसरे दिन 66 फीसदी बारिश की संभावना है. टेस्ट मैच के तीसरे दिन बारिश की 81 फीसदी संभावना है. चौथे दिन मौसम ज्यादा साफ रहेगा. रिपोर्ट के मुताबिक 55 फीसदी बारिश की संभावना है. टेस्ट मैच के आखिरी दिन भी मौसम ज्यादा साफ रहेगा.बाकी की 56 फीसदी संभावना है. आखिरी दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
बारिश हुई तो किसको मिलेगी मदद?
रिपोर्ट के मुताबिक बारिश मैच के दौरान खलल डाल सकती है. अगर बारिश होती है तो तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है.
वैसे गॉल की पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है. पिच अपेक्षाकृत सपाट रहती है. ऐसे में बल्लेबाजों को फायदा होता है. लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच सूखने लगती है और उसमें दरारें आने लगती है. गेंद टर्न लेने लगती है. चौथी और 5वीं पारी में बल्लेबाजों के लिए चुनौती मिलने लगती है.
ये भी पढ़ें: