scorecardresearch

PAK vs ENG: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

PAK vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 45वें मुकाबले में इंग्लैंड ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन बनाए.

pak vs eng pak vs eng

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 45वें मुकाबले में इंग्लैंड ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के हीरो हैरी ब्रूक रहे, जिन्होंने बेहतरीन शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने.

पाकिस्तान नहीं खेल पाया बड़ी पारी
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर सैम अयूब 7 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए. कप्तान सलमान अली आगा भी 5 रन ही बना सके. इसके बाद बाबर आजम और फखर जमान ने पारी संभालने की कोशिश की. दोनों ने 25-25 रन का योगदान दिया. मिडिल ऑर्डर में शादाब खान ने 11 गेंदों में 23 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए. इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि जेमी ओवरटन और जोफ्रा आर्चर ने दो-दो विकेट झटके.

हैरी ब्रूक का शतक
165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम ने 17 रन पर दो विकेट गंवा दिए. इसके बाद हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने 51 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए. ब्रूक को विल जैक्स (28 रन) और सैम करन (16 रन) का भी अच्छा साथ मिला. पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट लिए, जबकि उस्मान तारिक को 2 सफलता मिलीं. इस जीत के साथ इंग्लैंड टी 20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है और पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट में अपना जीत का रिकॉर्ड भी बरकरार रखा है.

ये भी पढ़ें: