scorecardresearch

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट-वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कई नए चेहरों को मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. टेस्ट और वनडे की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है. जबकि टेस्ट में उपकप्तान केएल राहुल और वनडे में उपकप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया गया है. अफगानिस्तान की टीम जून में भारतीय दौरे पर आ रही है.

Team India Team India

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है. टीम इंडिया में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है. टेस्ट और वनडे के लिए कप्तान के तौर पर शुभमन गिल को मौका दिया गया है. जबकि टेस्ट टीम की उपकप्तानी केएल राहुल को सौंपा गया है. जबकि वनडे में श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है. जून में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज होनी है.

टेस्ट टीम में 3 नए खिलाड़ियों का मौका-
बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम इंडिया में 3 नए खिलाड़ियों को मौका दिया है. टेस्ट टीम में नए खिलाड़ी के तौर पर हर्ष दुबे, मानव सुथार और गुरनूर बरार को शामिल किया गया है.

टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है. जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है. विकेट के पीछे ऋषभ पंत की जिम्मेदारी निभाएंगे. इसके साथ ही ध्रुव जुरेल भी विकेट के पीछे दिखाई देंगे. इसके अलावा टीम में यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को शामिल किया गया है.

वनडे टीम में प्रिंस यादव को मौका-
बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया में प्रिंस यादव को मौका दिया है. प्रिंस यादव को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है. वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल को दी गई है. जबकि उपकप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया गया है. विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ईशान किशन को मौका मिला है.

इसके अलावा वनडे टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को जगह मिली है.

रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या-
रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या को भी टीम में जगह दी गई है. लेकिन उनके साथ एक शर्त लगाई गई है. अगर वो फिटनेस क्लियर करते हैं तो टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे.

अफगानिस्तान टीम का भारत दौरा-
अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम भारतीय दौरे पर जून में आएगी. इस दौरान टीम एक टेस्ट मैच खेलेगी. ये टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून तक खेला जाएगा. इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहले वनडे मैच धर्मशाला में 14 जून, दूसरा वनडे मैच लखनऊ में 17 जून और तीसरा वनडे मैच चेन्नई में 20 जून को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: