scorecardresearch

कौन हैं क्रिकेटर आकाशदीप सिंह की दुल्हन अक्षिता सिंह, कब और कहां होगी शादी?

टीम इंडिया के क्रिकेटर आकाशदीप सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. आकाशदीप की शादी वाराणसी में होगी. पैतृक गांव में 21 जून को तिलक समारोह होगा. जबकि शादी वाराणसी में 24 जून को होगी. चलिए जानते हैं कि आकाशदीप सिंह की दुल्हन कौन हैं.

Akashdeep Singh Akashdeep Singh

बिहार से आने वाले भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप सिंह को लेकर एक गुड न्यूज है. क्रिकेट के मैदान पर दमखम दिखाने वाले आकाशदीप जिंदगी में अब नई पारी खेलने जा रहे हैं. आकाशदीप सिंह दूल्हा बनने जा रहे हैं. आकाशदीप सिंह की शादी हो रही है. आकाशदीप वाराणसी में सात फेरे लेंगे.

कब है आकाशदीप सिंह की शादी?
रोहतास बड्डी गांव के रहने वाले इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप की शादी तय हो गई है. ये दिग्गज क्रिकेटर शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. आकाशदीप के पैतृक गांव में 21 जून को तिलक समारोह का आयोजन होगा. जबकि 24 जून को वाराणसी के एक फाइव स्टार होटल में शादी होगी. इस शादी में कई नामचीन हस्तियां भी शामिल होंगी.

गांव में चल रही शादी की तैयारी-
आकाशदीप सिंह सासाराम के बड्डी गांव के रहने वाले हैं. शादी को लेकर आकाशदीप के गांव में अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है. फिलहाल आकाशदीप अपने गांव में नहीं हैं. अपने शादी के निमंत्रण कार्ड वितरण के लिए वह सासाराम से बाहर हैं. लेकिन घर की सजावट का काम शुरू हो गया है. स्थानीय लोगों में इसको लेकर काफी उत्साह है.

कब है हल्दी की रस्म?
शिवसागर थाना क्षेत्र के बड्डी गांव में आकाशदीप का शादी समारोह आयोजित किया जाएगा. परंपरागत तरीके से 21 जून को तिलक, 22 जून को मेहंदी, 23 जून को हल्दी की रस्म गांव में ही होनी है.

कौन है आकाशदीप की दुल्हन?
रोहतास जिला के डेहरी के मानिकपुर के रहने वाली अक्षिता के साथ आकाशदीप की शादी तय हुई है. अक्षिता मानिकपुर गांव के अमित कुमार सिंह की पुत्री हैं. आकाशदीप की दुल्हन बनने जा रही अक्षिता राज एक सामान्य परिवार से आने वाली लड़की हैं. आकाशदीप की शादी की तैयारी शुरू हो गई है. आकाशदीप की शादी उनके परिवार और रिश्तेदारों ने ही तय की है. यह पूरी तरह से परंपरागत और अरेंज्ड मैरिज है.

आकाशदीप का क्रिकेट करियर-
29 साल के आकाशदीप सिंह दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं. इसके साथ ही दाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं. आकाशदीप ने 10 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 35.78 की औसत से 28 विकेट लिए हैं. एक बार 10 विकेट और एक बार 5 विकेट हासिल किए हैं. 10 टेस्ट मैच में उन्होंने 163 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 66 रन है.

(रंजन कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: