Mobile Showing Alert of Storage Full (AI Generated)
Mobile Showing Alert of Storage Full (AI Generated)
फोन की स्टोरेज को लेकर कई लोग अक्सर परेशान रहते हैं. आज की लाइफस्टाइल में फोटो खींचना और वीडियो बनाना हर किसी की आदत है. ऐसे में जब फोन पर ज्यादा फोटो और वीडियो हो जाते हैं, तो फोन स्टोरेज फुल या फिर स्टोरेज लो का अलर्ट देना शुरू कर देता है. साथ ही ऐसी सूरत में फोन की स्पीड भी धीमी पड़ जाती है, जिससे मल्टीटास्किंग करना मुश्किल हो जाता है. इससे बचने का एक ऑप्शन होता है कि आप फोटो और वीडियो को बैकअप क्लाउड स्टोरेज पर ले लें.
क्लाउड बैकअप की भी एक परेशानी है कि यहां एक सीमित लिमिट तक ही डाटा बैकअप कर सकते हैं. इसलिए गूगल एक नया फीचर लेकर सामने आ रहा है, जो फिलहाल बीटा वर्जन में है और अभी डेवलमेंट चल रहा है. इस फीचर की मदद से आपके फोन का डेटा खुद ही आपके लोकर डिवाइस जैसे पीसी या लैपटॉप कर बैकअप हो जाएगा.
क्या है ये फीचर और कैसे करेगा काम?
यह फीचर है ऑटोमैटिक बैकअप जो आपको क्विक शेयर सेटिंग्स में मिलेगा. यह फीचर फोन डेटा का बैकअप करेगा, लेकिन आपके घर में मौजूद लोकर डिवाइस पर. नॉर्मल बैकअप से अलग यह फीचर आपके फोटो औऱ वीडियो का बैकअप क्लाउड पर न बनाकर आपके लैपटॉप या पीसी पर बनाएगा. इससे आपका डेटा क्लाउड पर तो बैकअप रहेगा ही, साथ ही लोकल डिवाइस पर भी यह कॉपी हो जाएगा.
कैसे करेगा यह फीचर काम?
यह फीचर आपको क्विक शेयर सेटिंग्स में मिलेगा. साथ ही यह हमेशा ऑन या ऑफ नहीं रहेगा. इसके ऊपर आपका कंट्रोल होगा. आप जब चाहें सेटिंग्स में जाकर इसे ऑन/ऑफ कर सकते हैं. इसके अलावा जिस भी समय आप बैकअप लेना चाहें, तो बैकअप नाउ पर क्लिक करें, डेटा बैकअप होना शुरू हो जाएगा.
क्यों है यह फीचर खास?
गूगल का यह फीचर खास इसलिए भी बन जाता है, क्योंकि इससे आपके फोटो और वीडियो केवल एक जगह नहीं बल्कि तीन जगह अवेलेबल होंगे. पहला आपके फोन में, दूसरा क्लाउड पर और तीसरा आपके लोकल डिवाइस पर. अगर किसी एक जगह से भी आपका डेटा डिलीट होता है तो यह दूसरी या तीसरी जगह रहेगा ही.
साथ ही यह इस वजह से भी खास हैं क्योंकि इस तरह से बैकअप करने पर आपका इंटरनेट इस्तेमाल नहीं होगा. बल्कि यह सिस्टम और फोन में मौजूद क्विक शेयर फीचर का इस्तेमाल करेगा जो बिना किसी इंटरनेट के काम करता है.
ये भी पढ़ें