scorecardresearch

OnePlus के को-फाउंडर कार्ल पेई ने पेश किया Nothing Phone 1 का फर्स्ट लुक, Apple की कॉपी बता रहे लोग

Nothing Phone का लुक iPhone 12 से बिलकुल मैच करता है. फोन का रियर कैमरा डिजाइन और वायरलेस चार्जिंग पैनल का डिजाइन वैसा ही है, जैसा Nothing Phone 1 का डिजाइन है. इस वजह से यूजर्स इसे आईफोन का कॉपी बता रहे हैं.

Nothing Phone (1) Nothing Phone (1)
हाइलाइट्स
  • लोग इसे Iphone की कॉपी बता रहे

  • ऐसमेट्रिकल है डिजाइन

OnePlus के सह-संस्थापक कार्ल पेई के नए स्मार्टफोन ब्रांड ने आखिरकार हमें अपने पहले स्मार्टफोन, Nothing Phone(1) का पहला लुक पेश किया. Carl Pei अगले महीने अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे. कार्ल पेई पहले वनप्लस के को-फाउंडर थे. पिछले कुछ महीनों से इस फोन को लेकर मार्केट में काफी शोर है. अब कंपनी ने इसका फाइनल फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. 

फोन में रियर पर ऐसमेट्रिकल डिजाइन देखी जा सकती है. रियर पर ड्यूल-कैमरा सेटअप है, जो एक वायरलेस चार्जिंग कॉइल की तरह दिखता है. हालांकि कुछ लोग इसके लुक को Iphone 12 से कंपेयर कर रहे हैं और इसे आईफोन का कॉपी बता रहे हैं. उनका कहना है कि Nothing Phone एंड्ररॉयड का आईफोन है.

लोग इसे Iphone की कॉपी बता रहे
दरअसल, Nothing Phone का लुक iPhone 12 से बिलकुल मैच करता है. फोन का रियर कैमरा डिजाइन और वायरलेस चार्जिंग पैनल का डिजाइन वैसा ही है, जैसा Nothing Phone 1 का डिजाइन है. इस वजह से यूजर्स इसे आईफोन का कॉपी बता रहे हैं. इस स्मार्टफोन को 12 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

क्या होंगे फीचर्स?
अब तक सामने आए लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन 6.55 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल है. फोन के डिस्प्ले में पंच-होल कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा. साथ ही, यह हाई रिफ्रेश रेट और HDR10+ के सपोर्ट के साथ आ सकता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर, 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है.