scorecardresearch

Uses Of Travel Router: कैसे पब्लिक वाई-फाई बनता है सेफ? एक ही नेट से जुड़ते 4 कनेक्शन.. जानें ट्रैवल राउटर का जादू

आज के समय में मार्केट में इंटरनेट से जुड़े एक से एक गैजेट्स मौजूद हैं. ऐसे में पब्लिक वाई-फाई का डर खत्म करने के लिए खास तौर पर ट्रैवल राउटर मौजूद है. जो आपकी कई परेशानियों का हल देता है.

Travel Router Travel Router

आज के समय में ट्रैवलिंग का मतलब सिर्फ घूमना-फिरना नहीं रह गया है. लोग अब सफर के दौरान भी ऑफिस का काम करते हैं, वीडियो कॉल अटेंड करते हैं, ऑनलाइन मीटिंग्स में शामिल होते हैं और एंटरटेनमेंट भी चाहते हैं. ऐसे में एक छोटा-सा गैजेट तेजी से ट्रैवलर्स की जरूरत बनता जा रहा है, जिसे ट्रैवल राउटर कहा जाता है. साइज में इस छोटे डिवाइस रे कई बड़े फायदे होते हैं, जिसकी वजह से अब लोग इसे अपने ट्रैवल बैग का जरूरी हिस्सा बनाने लगे हैं.

ट्रैवल राउटर एक पोर्टेबल नेटवर्क डिवाइस होता है जो किसी भी वाई-फाई कनेक्शन को ज्यादा सुरक्षित और बेहतर बनाने में मदद करता है. इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो अक्सर होटल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या कैफे में मिलने वाले पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल करना कई बार रिस्की हो सकता है. ऐसे में यह डिवाइस आपके इंटरनेट कनेक्शन को सुरक्षित रखने का काम करता है.

पब्लिक वाई-फाई पर बढ़ती है सुरक्षा
आज साइबर फ्रॉड और डेटा चोरी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. खासकर पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क हैकर्स के लिए आसान निशाना बन जाते हैं. अगर आप होटल या एयरपोर्ट के फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपकी निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है. ट्रैवल राउटर इंटरनेट कनेक्शन को एन्क्रिप्ट करके डेटा को ज्यादा सुरक्षित बनाता है. इससे बैंकिंग ऐप, ऑफिस फाइल्स और पर्सनल जानकारी को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है.

एक बार कनेक्ट करें, सभी डिवाइस चलाएं
ट्रैवल के दौरान ज्यादातर लोगों के पास स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच और दूसरे गैजेट्स होते हैं. हर डिवाइस में अलग-अलग वाई-फाई लॉगिन करना काफी झंझट भरा हो सकता है. ट्रैवल राउटर इस परेशानी को आसान बना देता है. आपको सिर्फ एक बार नेटवर्क से कनेक्ट करना होता है और उसके बाद बाकी सभी डिवाइस उसी से जुड़ जाते हैं.

स्लो इंटरनेट की परेशानी भी कम
कई बार होटल या पब्लिक नेटवर्क पर इंटरनेट स्पीड काफी धीमी मिलती है. कुछ एडवांस ट्रैवल राउटर बेहतर नेटवर्क मैनेजमेंट की मदद से इंटरनेट एक्सपीरियंस को ज्यादा स्मूद बना देते हैं. वीडियो कॉलिंग, ऑनलाइन मीटिंग और मूवी स्ट्रीमिंग के दौरान इसका फायदा साफ दिखाई देता है.

क्यों तेजी से बढ़ रही है इसकी डिमांड?
वर्क फ्रॉम एनीवेयर और डिजिटल लाइफस्टाइल के दौर में ट्रैवल राउटर अब सिर्फ टेक गैजेट नहीं बल्कि जरूरत बनता जा रहा है. खासकर बिजनेस ट्रैवलर्स, फ्रीलांसर, डिजिटल नोमैड्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यह काफी उपयोगी साबित हो रहा है. छोटा आकार, आसान इस्तेमाल और बेहतर सुरक्षा जैसे फीचर्स इसे आज के स्मार्ट ट्रैवलर्स का पसंदीदा डिवाइस बना रहे हैं.