scorecardresearch

Indian Railways: आसानी से मिलेगा कंफर्म टिकट! होली पर यूपी-बिहार से स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

होली का त्योहार आ गया है. पर्व मनाने के लिए प्रवासी अपने-अपने घरों को लौटने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में रेलवे की भूमिका अहम हो जाती है. बिहार, यूपी, बंगाल और राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है. रेलवे बिहार के समस्तीपुर के रास्ते कोलकाता-लालकुआं होली स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है.

Holi Special Trains Holi Special Trains

बिहार, यूपी, बंगाल और राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज है. रेलवे होली पर्व को लेकर होली स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है. इसको लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है. वहीं, रेलवे ने ट्रेनों की सूची टाइम टेबल के साथ जारी कर दी है. होली स्पेशल ट्रेन चलने से पर्व में आने वाले और जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में सुविधा होगी. 

होली पर स्पेशल ट्रेनें-
रेलवे समस्तीपुर के रास्ते कोलकाता-लालकुआं होली स्पेशल ट्रेनें चला रहा है तो समस्तीपुर रेलमंडल के सहरसा से पूर्णिया कोर्ट तक स्पेशल ट्रेन शुरू करने जा रहा है. इस ट्रेन के चलने से अन्य ट्रेनों की कनेक्टिविटी मिल पाएगी. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.

ट्रेनों की लिस्ट देखिए-
होली के त्योहार पर रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है. चलिए आपको कुछ ट्रेनों की लिस्ट बताते हैं.

लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं स्पेशल-
गाड़ी संख्या 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल 05 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक हर गुरूवार को लालकुआं से 13.35 बजे खुलकर अगले दिन शुक्रवार को 23.55 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल 07 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक हर शनिवार को 05.00 बजे खुलकर अगले दिन 15.45 बजे लालकुआं पहुंचेगी. अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन गोरखपुर-थावे-सीवान-छपरा-सोनपुर-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी-किउल सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रूकेगी.

सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल- 
गाड़ी संख्या 05506 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 06 मार्च 2026 से 15 मार्च 2026 तक हर मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को सहरसा से 13.20 से बजे खुलकर 15.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05505 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल 09 मार्च 2026 से 17 मार्च 2026 तक हर सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार को पूर्णिया कोर्ट से 15.00 बजे खुलकर 18.30 बजे सहरसा पहुंचेगी. अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन दौरम मधेपुरा, मुरलीगंज एवं बनमंखी स्टेशनों पर रूकेगी.

सोगरिया-दानापुर-सोगरिया होली स्पेशल- 
गाड़ी संख्या 09803 सोगरिया-दानापुर स्पेशल 01 मार्च 2026 को सोगरिया से 23.10 से बजे खुलकर अगले दिन 23.45 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 09804 दानापुर-सोगरिया स्पेशल 03 मार्च 2026 को दानापुर से 01.15 बजे खुलकर अगले दिन 01.10 बजे सोगरिया पहुंचेगी. अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी सहित अन्य प्रमुख स्टेशन पर रूकेगी.

डानकुनी-पटना-डानकुनी स्पेशल- 
गाड़ी संख्या 03035 डानकुनी-पटना स्पेशल 27 फरवरी 2026 एवं 04 फरवरी 2026 को डानकुनी से 00.30 से बजे खुलकर 14.45 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03036 पटना-डानकुनी स्पेशल 27 फरवरी 2026 एवं 04 मार्च 2026 को पटना से 16.15 बजे खुलकर अगले दिन 07.00 बजे डानकुनी पहुंचेगी. अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, झाझा, जसीडीह सहित अन्य प्रमुख स्टेशन पर रूकेगी.

गोमतीनगर-मालतीपाटपुर-गोमतीनगर स्पेशल- 
गाड़ी संख्या 05064 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर स्पेशल 26 फरवरी 2026 से 26 मार्च 2026 तक हर गुरूवार को गोमतीनगर से 18.55 से बजे खुलकर शनिवार को 03.30 बजे मालतीपाटपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05063 मालतीपाटपुर-गोमतीनगर स्पेशल 28 फरवरी 2026 से 28 मार्च 2026 तक प्रत्येक शनिवार को मालतीपाटपुर से 11.15 बजे खुलकर अगले दिन 20.00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया के रास्ते किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: