scorecardresearch

IRCTC Lucknow to Japan Tour Package: लखनऊ से जापान की करें सैर, आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया हवाई टूर पैकेज, जाने डिटेल

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) जापान घूमने के लिए नए टूर पैकेज का ऐलान किया है. इसके तहत 10 दिन के विदेशी यात्रा का अनुभव मिलेगा. इस यात्रा में यात्रियों को लखनऊ , देहरादून , बरैली , मुरादाबाद ,मथुरा, आगरा से दिल्ली लाया जाएगा. यह टूर 02 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक का होगा.

IRCTC Lucknow to Japan Tour Package IRCTC Lucknow to Japan Tour Package

अगर आप अप्रैल के महीने में जापान के प्रमुख शहरों की सैर करना चाहते हैं. तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के लखनऊ ऑफिस ने एक आकर्षक अंतर्राष्ट्रीय टूर पैकेज 'जापान- चेरी ब्लॉसम का मौसम' का संचालन कर रहा है. इस विशेष टूर में जापान के प्रमुख पर्यटन स्थलों टोक्यो, फूजी, क्योटो, ओसाका, हिरोशिमा और मियाजिमा का सैर कराया जाएगा. यह टूर 02 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक का होगा. जिसके तहत मुसाफिरों को 10 दिन के विदेशी यात्रा का अद्भुत अनुभव मिलेगा.

टूर में क्या होगा खास?
इस यात्रा में यात्रियों को लखनऊ , देहरादून , बरैली , मुरादाबाद ,मथुरा, आगरा से दिल्ली लाया जाएगा. इसके बाद दिल्ली से एयर इंडिया की उड़ान जापान के लिए होगी. यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में की जाएगी. पैकेज में भारतीय भोजन दिया जाएगा. इसमें 08 नाश्ता, 08 दोपहर का भोजन और 08 रात्रि भोजन शामिल हैं. इसके अलावा ट्रैवल इंश्योरेंस और अनुभवी गाइड की सुविधा भी शामिल है.

कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका?
इस टूर के तहत यात्रियों को उएनो पार्क, लेक कावागुची, योयोगी पार्क में चेरी ब्लॉसम दर्शन, टोक्यो स्काईट्री, माउंट फूजी क्षेत्र, अराशियामा बाँस वन, किंकाकु-जी मंदिर, ओसाका कैसल, नारा डियर पार्क, हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क एवं इट्सुकुशिमा श्राइन जैसे विश्व-प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. साथ ही जापान की प्रसिद्ध हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन (शिंकानसेन) यात्रा इस टूर को और भी यादगार बनाएगी.

कितना होगा किराया?
इस अंतर्राष्ट्रीय टूर पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 419000/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 356000/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 356000/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 356000/- बेड सहित एवं मूल्य रू. 296300/- बिना बेड के होगा.

कैस करें बुकिंग?
आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया इस पैकेज की बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर की जायेगी. उन्होंने बताया कि उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com पर भी कराई जा सकती है. अधिक जानकारी और बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं.
9236367954/8287930922

ये भी पढ़ें: