गर्मी की छुट्टियों में अगर आप बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो नीचे बताए गए जगह आपको, आपके परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए बहुत अच्छा है. इस चिलचिलाती गर्मी में यह जगह राहत की तरह काम करते हैं. आप यहां परिवार के साथ यादगार पल बिता सकते हैं और परिवार के साथ जिंदगी का बेस्ट पल जी सकते हैं.
तेज धूप और बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां मौसम ठंडा, नजारे सुकून भरे और बच्चों को घूमने-फिरने के भरपूर मौके मिलते हैं. पहाड़, हरियाली, झरने और ताजी हवाओं के बीच ये डेस्टिनेशंस बच्चों को भी बेहद पसंद आएंगे और आपकी फैमिली ट्रिप को खास बना देंगे.
1. स्पीति
अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर कुछ शांत पल बिताना चाहते हैं, तो आप स्पीति का रूख कर सकते हैं. इसे द मिडल लैंड या लिटिल तिब्बत के नाम से भी जाना जाता है. यहां की बर्फ से ढकी चोटियां, हरे-भरे मैदान, पाइन के जंगल और खूबसूरत नजारे इस जगह को बहुत खूबसूरत बनाते हैं, जो आंखों को खूब पसंद आती हैं. गर्मियों में यहां का मौसम छुट्टियां बिताने के लिए बेहद आरामदायक रहता है.
2. कूर्ग
कर्नाटक के खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक कूर्ग, प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां दूर-दूर तक फैले कॉफी और मसालों के बागान, हरी पहाड़ियां और झरने, यहां के मौसम को बेहद ताजगी भरा बना देते हैं. अगर आप शांति और नेचर के बीच कुछ दिन बिताना चाहते हैं, तो यह जगह बेहतरीन है.
3. अल्मोड़ा
कुमाऊं की पहाड़ियों में बसा अल्मोड़ा अपनी शांति और सांस्कृतिक विरासत के लिए मशहूर है. यह जगह सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता ही नहीं, बल्कि अपने पारंपरिक खानपान, शिव मंदिरों और हस्तशिल्प बाजारों के लिए भी खास है. यहां का शांत वातावरण गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बना सकता है.
4. दार्जिलिंग
हिमालय की तलहटी में बसा दार्जिलिंग. ये शहर हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. यहां की चाय के बागान, कंचनजंघा के अद्भुत नजारे और पुराने मठ इस जगह को बेहद खास बनाते हैं. गर्मियों में यहां की ठंडी हवा और धुंध भरा मौसम मन मोह लेता है.
5. गंगटोक
सिक्किम की राजधानी गंगटोक गर्मियों में घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में गिनी जाती है. यहां बौद्ध मठ, साफ ग्लेशियर झीलें, घने जंगल और हिमालय के खूबसूरत दृश्य देखने को मिलते हैं. अगर आप प्रकृति के साथ-साथ आध्यात्मिक शांति भी चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है.
ये भी पढ़ें