scorecardresearch

Indian railways medical emergency: ट्रेन में अचानक बिगड़ जाए तबीयत तो न हों परेशान, तुरंत डायल करें ये नंबर; मिनटों में सीट पर पहुंचेगी डॉक्टर और दवाइयों की टीम

भारतीय रेलवे सफर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए ट्रेनों में फर्स्ट-एड बॉक्स और जरूरी दवाइयों की व्यवस्था रखता है. ट्रेन में तबीयत खराब होने पर यात्री तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके सीधे मेडिकल टीम को अलर्ट कर सकते हैं.

medical emergency medical emergency

ट्रेन का सफर लंबा हो या छोटा, कई बार अचानक किसी यात्री में तबीयत बिगड़ जाती है. लंबे सफर में तेज बुखार, चक्कर आना, सांस लेने में परेशानी या किसी पुरानी बीमारी की समस्या यात्रा के दौरान मुश्किल बढ़ा सकती है. ऐसे समय में घबराने की बजाय सही जानकारी होना सबसे जरूरी है, क्योंकि भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए मेडिकल सहायता की व्यवस्था उपलब्ध कराता है.


रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार व्यवस्थाओं को बेहतर बना रहा है. कई ट्रेनों में मेडिकल बॉक्स की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिनमें जरूरी दवाइयां और प्राथमिक उपचार का सामान रखा जाता है. इसका मकसद यह है कि आपात स्थिति में यात्री को शुरुआती इलाज तुरंत मिल सके. अगर किसी यात्री की तबीयत अचानक खराब हो जाती है, तो रेलवे की ओर से मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जाती है. जरूरत पड़ने पर अगले स्टेशन पर डॉक्टर या मेडिकल टीम की व्यवस्था भी की जा सकती है.

इन नंबरों पर तुरंत मांग सकते हैं सहायता
अगर सफर के दौरान किसी यात्री को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है, तो वह रेलवे हेल्पलाइन 138 पर संपर्क कर सकता है. इसके अलावा 9794834924 नंबर पर भी कॉल करके मेडिकल सहायता की जानकारी ली जा सकती है. यात्री द्वारा सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों को अलर्ट किया जाता है और स्थिति के अनुसार मदद पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है.

टीटीई और ट्रेन स्टाफ से भी लें मदद
कई बार लोग हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी नहीं होने के कारण परेशान हो जाते हैं. ऐसी स्थिति में ट्रेन में मौजूद टीटीई से तुरंत संपर्क करना चाहिए. टीटीई आपकी समस्या को रेलवे कंट्रोल रूम तक पहुंचा सकता है और जरूरी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद कर सकता है. इसके अलावा कोच अटेंडेंट या अन्य रेलवे स्टाफ को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की जानकारी दी जा सकती है. रेलवे कर्मचारी ऐसी परिस्थितियों में यात्रियों की सहायता के लिए प्रशिक्षित होते हैं. हालांकि अगले मामला गंभीर होने पर अगले स्टेशन पर भी मदद मिल सकती है. 

सही समय पर मदद मिलना है सबसे जरूरी
स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में कुछ मिनट भी बेहद महत्वपूर्ण हो सकते हैं. इसलिए अगर ट्रेन में किसी यात्री की तबीयत बिगड़ती है, तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत रेलवे की उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लें. समय पर सूचना देने से इलाज जल्दी मिल सकता है और किसी बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है. अगर आप किसी बीमारी की दवा नियमित रूप से लेते हैं, तो यात्रा के दौरान अपनी जरूरी दवाइयां साथ रखें. पर्याप्त पानी पीते रहें और लंबी यात्रा में हल्का भोजन करें. इससे सफर अधिक सुरक्षित और आरामदायक रह सकता है.

ये भी पढ़ें