scorecardresearch

CTV न्यूज़ की स्टार एंकर को सफेद बालों की वजह से छोड़ना पड़ा शो, लोगों ने बताया- रूढ़िवादी सोच का नतीजा

18 अगस्त को ग्लोब एंड मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक , सीटीवी न्यूज के एक वरिष्ठ कार्यकारी माइकल मेलिंग ने इस बात की पूछताछ की थी कि 'लिसा को सफेद बालों के साथ शो करने की इजाजत किसने दी थी.

Advertisement
Lisa LaFlamme Lisa LaFlamme

सीटीवी नेशनल न्यूज की एंकर लिसा लाफ्लैम ने पिछले हफ्ते ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके "ग्रे बालों की वजह से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है. ला फ्लेम के इस वीडियो को अब तक  4.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है. 

लिसा लाफ्लैम के इस दावे ने सबको चौंका दिया , और इस बात को भी उजागर कर दिया कि कार्यस्थल पर महिलाओं  को किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. 

बता दें कि LaFlamme ने पिछले 35 सालों  से CTV न्यूज़ के लिए भयानक प्राकृतिक आपदाओं और युद्ध क्षेत्रों को कवर किया है. हाल ही में, उन्हें कनाडाई स्क्रीन अवार्ड्स में बेस्ट समाचार एंकर  के अवार्ड से सम्मानित किया गया था. कनाडा में कई प्रसिद्ध लोग ला फ्लेम के जाने को लेकर हैरानी और दुख जता रहे हैं. 

LaFlamme, ने  2011 में  CTV के प्राइम टाइम शो की मेजबानी शुरू की थी.  LaFlamme उन कई महिलाओं में से एक थीं, जिन्होंने महामारी के दौरान अपने बालों को रंगना बंद कर दिया और अपने नेचुरल बालों के साथ ही रहने लगी. LaFlamme ने शो से बाहर होने के बाद कहा कि मैं खुद हैरान हूं जो भी मेरे साथ हुआ.  

दूसरी तरफ, 18 अगस्त को ग्लोब एंड मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीटीवी न्यूज के एक वरिष्ठ कार्यकारी माइकल मेलिंग ने इस बात की पूछताछ की थी कि 'लिसा को सफेद बालों के साथ शो करने की इजाजत किसने दी थी. वहीं अल्बर्टा के पूर्व प्रधान मंत्री, राहेल नोटली ने कनाडाई मीडिया में एक जबरदस्त आवाज का खात्मा हो जाना बताया है. तो वहीं पूर्व पर्यावरण मंत्री कैथरीन मैककेना ने इसे बेहद ही घटिया बताया है. 

वहीं कई लोग LaFlamme को शो से हटाए जाने को लेकर लिंगवाद और उम्रवाद जैसी रूढ़िवादी सोच को आधार बताया है. वहीं CTV की मूल कंपनी, बेल मीडिया का कहना है कि  एंकर के रूप में LaFlamme का करियर खत्म होने की वजह दर्शकों का  उन्हें नापसंद करना है.