scorecardresearch

Viral Video: मैं खरीदूंगा सबका खाना, लेकिन.. ऐसा क्या बोले एनवीडिया से सीईओ, जो वीडियो हो गया वायरल

एनवीडिया के सीईओ जेनसन एक वायरल वीडियो में सड़क पर लोगों के बीच स्ट्रीट फूड खाते दिखें. लेकिन वीडियो को खास बनाया उनके केवल एक वाक्य ने.

Jensen Huang Jensen Huang

दुनिया की सबसे बड़ी एआई कंपनियों में शामिल एवीडिआ के सीईओ जेनसन हुआंग सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में हैं. वजह कोई बड़ी नहीं, बल्कि एक स्ट्रीट फूड स्टॉल पर उनका अंदाज है. हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें जेनसन हुआंग भीड़भाड़ वाले स्ट्रीट फूड मार्केट में खाना खरीदते नजर आए. यह वीडियो एक्स पर लाखों बार देखा जा चुका है और इंटरनेट पर बहस का विषय बन गया है.

वीडियो में देखा गया कि एक फूड स्टॉल पर लंबी लाइन लगी हुई थी. तभी वहां जेनसन हुआंग पहुंचे और लोगों ने उन्हें पहचान लिया. इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा 'मुझे पहले लेने दो, मैं सबका खाना खरीद दूंगा.' वहां मौजूद लोगों ने हंसते हुए उन्हें आगे जाने दिया. बाद में वह वहीं लोगों के बीच आराम से खाना खाते दिखाई दिए. यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस
वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया. कुछ लोगों ने कहा कि सिर्फ पैसे होने की वजह से लाइन तोड़ना सही नहीं है. हालांकि बड़ी संख्या में लोग जेनसन हुआंग के समर्थन में भी नजर आए. कई यूजर्स ने कहा कि वह सिर्फ माहौल को हल्का बना रहे थे और सबका खाना खरीदने की बात भी की थी. 

स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं जेनसन हुआंग
यह पहली बार नहीं है जब जेनसन हुआंग सड़क किनारे खाना खाते नजर आए हों. पिछले कुछ सालों में उन्हें ताइवान, चीन, वियतनाम, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के नाइट मार्केट्स में कई बार देखा गया है. हाल ही में वह बीजिंग के एक रोडसाइड नूडल्स स्टॉल पर भी नजर आए थे.

होटल में वेटर का काम भी कर चुके हैं हुआंग
आज अरबों डॉलर की कंपनी चलाने वाले जेनसन हुआंग की शुरुआत बेहद साधारण रही थी. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने अमेरिका के एक शहर में एख रेस्टोरेंट में काम किया था. वहां वह टेबल साफ करने से लेकर ग्राहकों को खाना सर्व करने तक का काम करते थे.