World Bicycle Day
World Bicycle Day
साइकिल चलाने से शरीर को ढेर सारे लाभ मिलते हैं. शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए साइकिल चलाना सबसे आसान तरीका है. साइकिलंग मांसपेशियां तो मजबूत करता ही है, साथ ही शरीर को भी लचीला और एक्टिव रखता है. साइकिल सबसे सस्ता वाहन है. साइकिल से यदि आप कहीं आते और जाते हैं तो पेट्रोल-डीजल की खपत नहीं होती है. साइकिल चलाकर कहीं आना-जाना पर्यावरण दृष्टि से भी अच्छा है. हर साल पूरी दुनिया में 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है. आइए जानते हैं क्यों विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है और रोज सिर्फ आधे घंटे साइकिल चलाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस
यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली की ओर से हर साल 3 जून को साइकिल दिवस मनाया जाता है. 3 जून 2018 को अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस घोषित किया गया था. साइकिल का महत्व बताने के लिए साइकिल दिवस मनाया जाता है. साइकिल दिवस को मनाने के लिए अमेरिका के मोंटगोमरी कॉलेज के प्रोफेसर लेस्जेक सिबिल्सकी ने याचिका दी थी.
इसके बाद सिबिल्सकी और उनके मित्रों ने इस दिवास को मनाने के लिए प्रचार किया. इसके बाद साइकिल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. पहले अधिकतर लोग कहीं आने-जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते थे लेकिन समय के साथ साइकिल की उपयोगिता भी बदल गई और महत्व भी बदल गया है. पहले साइकिल को साधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता था लेकिन आज के समय में साइकिल का अधिकतर इस्तेमाल एक्सरसाइज के लिया किया जा रहा है. आपको मालूम हो कि 1418 ईसवी में इटली में सबसे पहले चार पहिया का वाहन बनाया गया था, जिसे साइकिल का नाम दिया गया था. अमेरिका में 1980 में दो पहिया की साइकिल तैयार की गई थी.
साइकिल चलाने के फायदे
1. वजन होगा कम
यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो साइकिल आपके लिए बेस्ट है. रोज साइकिल चलाने से फैट जल्दी कम होता है और बॉडी फिट रहती है. यदि आप हर दिन सिर्फ 30 मिनट तक साइकिल चलाते हैं तो यह शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को कम करता है.
2. मांसपेशियां होती हैं मजबूत
हम जब साइकिल चलाते है तो हमारे पैरों की बहुत अच्छी एक्सरसाइज होती है. इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं. आपको मालूम हो कि मसाइकिल चलाने समय हमारा पैर ऊपर से नीचे की तरफ एक सर्कल में काम करता है. इससे शरीर का निचले हिस्से की मांसपेशियां मजबूत होती हैं. घुटने की कोई समस्या न हो इसलिए साइकिल रोज चलाना चाहिए. साइकिल चलाने से जोड़ों में दर्द नहीं होता है.
3. इम्यून सिस्टम मजबूत
रोज साइकिल चलाने से इम्यून सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) मजबूत होता है. साइकिल चलना एक बेहतरीन एरोबिक व्यायाम है, जो शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के साथ-साथ बीमारियों से लड़ने की ताकत भी बढ़ाता है.
4. दिमाग रहता है ज्यादा एक्टिव
आपको मालूम हो कि साइकिल चलाने से दिमाग ज्यादा एक्टिव रहता है. 15 से 20 फीसदी अधिक दिमाग सक्रिय होता है. ब्रेन पावर बढ़ता है.
5. दिल की बीमारियों से रखता है दूर
हर दिन आंधे घंटे साइकिल चलाने से कई तरह की दिल की बीमारियां दूर होती है. आपको मालूम हो कि साइकिलिंग एक अच्छा कार्डियो वर्कआउट है. यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है. हम जब साइकिल चलाते हैं तो इससे धड़कन तेज होती है.
6. स्ट्रेस होता है कम
साइकिल हर दिन चलाने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है. नियमित तौर पर साइकिल चलाने वालों में चिंता और तनाव कम होता है. साइकिल चलाने से नींद भी अच्छी आती है.