दिसंबर माह का नया और अंतिम सप्ताह शुरू हो रहा है ऐसे में सिंह राशि के जातक यह जानने के इच्छुक होंगे कि उनके लिए साल 2022 के अंतिम महीने का अंतिम सप्ताह कैसा रहने वाला है. हम आपको ज्योतिष के अनुसार बताने जा रहे हैं कि इस सप्ताह सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा. धन की स्थिति कैसी रहेगी. पारिवारिक जिंदगी कैसी रहेगी. प्रेम संबंध कैसा रहेगा. जानेंगे सब. लेकिन सबसे पहले बात सेहत की.
स्वास्थ्य में होगा सुधार
सिंह राशि के जातकों के सेहत में इस सप्ताह सुधार होगा. ज्योतिष के अनुसार अगर आप योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे तो स्वास्थ्य की समस्याएं दूर होती जाएंगी. लंबे समय से चली आ रही सेहत की समस्याओं में इस सप्ताह सुधार होगा.
धन के खर्चों में होगी बढ़ोतरी
यह सप्ताह आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है. धन का आगमन बना रहेगा लेकिन इसके साथ ही खर्चों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. खासकर सप्ताह के अंत में अत्यधिक पैसा खर्च होने वाला है. बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी यह सप्ताह शुभ रहेगा. बिजनेस में लाभ मिलता दिखाई दे रहा है.
पारिवारिक माहौल रहेगा सुखमय
साल का अंतिम सप्ताह सुखमय ढंग से गुजरेगा. परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा. आप अपने फैमली मेंबर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. अगर बात करें प्रेम संबंधों की तो प्रेम संबंध मजबूत रहने वाला है. आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं.
सप्ताह का शुभ दिन
सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह बुधवार का दिन उत्तम रहेगा. भगवान गणेश की पूजा करने से सारे बिगड़े काम बन जाएंगे.