Advertisement

मनोरंजन

अनंत नाग को दादा साहब फाल्के, कार्तिक-यामी को मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड, 'आर्टिकल 370' बनी बेस्ट फिल्म

gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 22 सितंबर 2026,
  • Updated 5:49 PM IST
1/9

गुजरात के केवडिया में मंगलवार को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह हुए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय सिनेमा में वर्ष 2024 के दौरान बेहतरीन काम करने वाले कलाकारों और फिल्ममेकर्स को सम्मानित किया. इस मौके पर कार्तिक आर्यन, यामी गौतम, धनुष समेत कई बड़े सितारे समारोह में मौजूद रहे. अनुभवी कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिए जाने पर उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला.

2/9

यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस
फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है. फिल्म में उन्होंने इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी. यह फिल्म जम्मू-कश्मीर से जुड़े अनुच्छेद 370 को हटाए जाने की पृष्ठभूमि पर आधारित थी. 

3/9

'चंदू चैंपियन' में कार्तिक ने पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके किरदार और अभिनय को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी सराहा था.

4/9

ममूटी को मलयालम फिल्म ब्रह्मयुगम के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला.

5/9

राजकुमार पेरियासामी और रणदीप हुड्डा भी सम्मानित
'अमरन' के लिए राजकुमार पेरियासामी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला. फिल्म में शिव अरूर और राहुल सिंह की किताब पर आधारित कहानी दिखाई गई है. वहीं रणदीप हुड्डा को 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार मिला है. फिल्म में रणदीप ने वीर सावरकर की भूमिका भी निभाई थी.

6/9

हिंदी फिल्म ‘भक्षक’ के लिए संजय मिश्रा को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार मिला.

7/9

धनुष को तमिल फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ में अभिनय के लिए स्पेशल मेंशन का सम्मान मिला. तमिल फिल्म ‘रायन’ को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट तमिल फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला. फिल्म 'रायन' को धनुष ने लिखी, निर्देशित की और एक्टिंग भी की है. 

8/9

इस बार 'आर्टिकल 370' ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार भी अपने नाम किया है. वहीं, सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार 'श्रीकांत' को मिला है. फिल्म 'श्रीकांत' उद्योगपति श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित है, जिसमें राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई है.

9/9

 

अनंत नाग को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड
दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड प्रदान किया गया.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement