मनोरंजन

Asha Bhosle Vs Lata Mangeshkar: सेम फील्ड में रहा बहन से हेल्दी कॉम्पटीशन, अंग्रेजी फिल्मों से सीखा लाना ट्विस्ट.. जानें कब और क्यों हुई दीदी से अनबन?

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • Updated 3:53 PM IST
1/8

आशा भोसले बेशक अब इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन उनके गीत और सुरीली आवाज़ हमेशा लोगों के साथ रहेगी. आशा भोसले ने रविवार 12 अप्रैल 2026 को अपनी अंतिम सांस ली. वह एक ऐसे परिवार से आती थीं जिसका नाता सिंगिंग से रहा है. बेशक उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर एक सफल गायक रही हैं, लेकिन आशा ने भी काफी स्ट्रगल के बाद संगीत की दुनिया में अपना जगह स्थापित की.

2/8

लगा मंगेशकर और आशा भोसले बेशक बहनें थीं, लेकिन क्योंकि वह दोनों एक ही इंडस्ट्री से नाता रखती थी तो दोनों के बीच एक कॉम्पटीशन होना आम बात है.  लेकिन आशा भोसले का कहना रहा है कि उनका उनकी बहन के साथ एक हेल्दी कॉम्पटीशन रहा है.

3/8

आशा भोसले ने अपने करियर में 20 भाषाओं में 12000 गाना गाए हैं. आशा भोसले के पिया तू अब तो आजा, दम मारो दम और चुरा लिया है तुमने जैसे गाने आज भी सदाबहार हैं. आशा भोसले ने बॉलीवुड में नामी संगीतकारों संग किया काम है. इनमें ओपी नायर, शंकर-जयकिशन, सचिन देव बर्मन, आरडी बर्मन,  इलैयराजा, बप्पी लहरी और ए.आर रहमान जैसे नाम शामिल हैं. साथ ही उन्होंने बहन लता ने साथ में 80 हिंदी गाने गाए हैं जिसमें मन क्यों बहका, मैं चली मैं चली समेत कई गाने शामिल हैं.

4/8

आशा भोसले ने एक बार एक किस्से के बारे में बताया था. जिसमें वह कहती हैं कि एक गाने को सुनने के बाद किसी डायरेक्टर ने उन्हें फोन कर पूछा था कि क्या यह गाना आपने गाया है? जिसके जवाब में उन्होंने केवल यही कहा था कि ये गाना उनकी बहन लता मंगेशकर ने गाया है.

5/8

आशा भोसले की बहन लता मंगेशकर क्योंकि पहले से सिंगिंग के फील्ड में थीं, तो ऐसे में लता के लिए अपनी एक अलग जगह बना पाना थोड़ा मुश्किल था. एक ऐसी जगह जहां लोग केवल उनका गाना सुन कह सके कि ये आशा का गाना है. उन्होंने खुद को इस तरह से ढालने के लिए अंग्रेजी फिल्मों को देखना शुरू किया और वहां से सिंगिंग से एलिमेंट्स को सीखा और अपनी गायकी में शामिल किया, जिससे उनकी अलग पहचान बन सके.

6/8

जिस तरह से आशा भोसले ने अंग्रेजी फिल्मों से अपनी गायकी में ट्विस्ट लाने की कोशिश की. उसी तरह उनकी बहन लता मंगेशकर की भी गायकी में एक ट्विस्ट लाने की आदत थी. जब वह अपनी बहन के साथ साझा सिंगिंग करती थी, तो कोशिश करती थी कि वह भी सीख सकें कि कैसे उनकी बहन एक अलग ट्विस्ट लेकर आती हैं.

7/8

लता मंगेशकर और आशा भोसले में करीब 80 गाने साथ में गाए है. आशा का कहना है कि दोनों के बीच हमेशा के एक हेल्दी कॉम्पटीशन रह है. लेकिन आशा की शादी को लेकर उनकी बहन के साथ कुछ अनबन की खबरें भी सामने आईं है. ये खबरें तब आमने आईं जब आशा ने लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राव से शादी की थी.

8/8

आशा भोसले ने अपनी गायकी के दम पर कई अवॉर्ड अपने नाम किए. जिसमें 2 नेशनल अवॉर्ड, 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और पद्म विभूषण सम्मान शामिल है.

लेटेस्ट फोटो