Advertisement

मनोरंजन

स्टाइल और लुक्स के मामले में भी कम नहीं हैं Shanaya Kapoor...डेब्यू से पहले अपनी खूबसूरती को लेकर बटोर चुकी हैं सुर्खियां

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2022,
  • Updated 6:02 PM IST
1/7

आलिया भट्ट, वरुण धवन, अनन्या पांडे और जाह्ववी कपूर जैसे स्टार किड्स को लॉन्च कर चुके करण जौहर ने एक और स्टार किड के डेब्यू का एलान कर दिया है.

2/7

 करण अपनी अगली फिल्म बेधड़क में शनाया को कास्ट करने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा भी नजर आएंगे.
 

3/7

शनाया ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी से कम नहीं है. फिर चाहे वो अपनी बेस्ट फ्रेंड्स अनन्या या सुहाना खान के साथ टाइम स्पेंड करना हो या फिर बेले डांस सीखना, शनाया की अदा ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया.

4/7

शनाया अपने स्टनिंग लुक्स और फैशनेबल पर्सनैलिटी के लिए सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फेमस हैं.

5/7

उनकी हर एक तस्वीर में उनका कॉन्फिडेंस देखते ही बनता है. काफी समय से शनाया बेले डांस सीख रही थीं, जिसके वीडियोज भी वो अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं. इंडियन से लेकर वेस्टर्न लुक हर किसी में शनाया कहर ढाती नजर आती हैं.

6/7

शनाया कपूर ने 2020 में आई फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' से एक असिस्टेंट डॉयरेक्टर की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में उनकी चचेरी बहन जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में थीं. 

7/7

शनाया कपूर ने नेटफ्लिक्स की हिट फिल्म 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में भी कैमियो किया था. हालांकि शनाया सुर्खियों में तब आईं जब उन्होंने वर्ष 2019 में 'ले बाल इन पेरिस' से अपना डेब्यू किया था.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement