फैशन की दुनिया के सबसे बड़े मंच Met Gala 2026 में इस बार भारतीय हस्तियों ने अपनी शानदार मौजूदगी से सबका ध्यान खींचा. इस साल की थीम 'Costume Art' और ड्रेस कोड 'Fashion Is Art' रहा, जिसमें भारतीय सितारों ने अपनी परंपरा, कला और आधुनिक सोच का अनूठा मेल पेश किया. मेट गाला इस बार एक आर्ट गैलरी जैसी नजर आईं, जहां हर लुक अपने आप में एक कहानी कह रहा था. तो चलिए आपको बताते हैं ईशा अंबानी की हीरे से जड़ी साड़ी से लेकर नताशा पूनावाला की मूर्तिकला जैसी ऑर्किड तक, किसने क्या लुक लिया...
ईशा अंबानी
Isha Ambani ने डिजाइनर Gaurav Gupta और स्वदेश के साथ मिलकर तैयार की गई खास ड्रेस पहनी. इस लुक को स्टाइल किया Anaita Shroff Adajania ने. इस लुक को तैयार करने में 50 कारीगरों को 1200 घंटे से ज्यादा का समय लगा. अब जहां ईशा के बैग में लगे हीरे और पन्ने, तो कभी उनकी कीमत ध्यान खींच ले जाती है, तो इस बार वह किसी लग्जरी बैग की बजाए आम लेकर रेड कार्पेट पर पहुंच गईं.
सुधा रेड्डी
Sudha Reddy ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन में 'Tree of Life' थीम पर आधारित आउटफिट पहना. यह लुक पारंपरिक Kalamkari कला से प्रेरित था, जो 3000 साल पुरानी भारतीय परंपरा को दर्शाता है.
अनन्या बिड़ला
Ananya Birla ने एक अनोखा लुक पेश किया. यह लुक कलाकार Subodh Gupta और डिजाइनर Robert Wun के साथ तैयार हुआ था. इसे स्टाइल किया Rhea Kapoor ने. उनके आउटफिट में रोजमर्रा की चीजों को हाई फैशन में बदलने का शानदार प्रयास दिखा.
नताशा पूनावाला
Natasha Poonawalla ने इस बार एक अनोखा प्रयोग किया. उन्होंने सिर्फ ड्रेस नहीं पहनी, बल्कि खुद को एक आर्ट पीस के रूप में पेश किया. उनके लुक में मशहूर कलाकार Marc Quinn द्वारा बनाई गई ऑर्किड स्कल्प्चर शामिल थी, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.
करण जौहर
फिल्ममेकर Karan Johar ने मेट गाला में पहली बार हिस्सा लिया और अपने लुक से सबको इंप्रेस कर दिया. उन्होंने डिजाइनर Manish Malhotra का आउटफिट पहना, जो मशहूर चित्रकार Raja Ravi Varma की पेंटिंग्स से प्रेरित था. उनके इस शाही अंदाज को स्टाइल किया Eka Lakhani ने.
मनीष मल्होत्रा
Manish Malhotra ने अपने लुक के जरिए मुंबई शहर और अपने कारीगरों को श्रद्धांजलि दी. उनके बंधगला आउटफिट पर 'City of Dreams' मुंबई की झलक देखने को मिली, जो उनकी क्रिएटिव पहचान को दर्शाती है.