मनोरंजन

माधुरी दीक्षित का ये अंदाज कर देगी किसी को भी दीवाना... 59 साल की उम्र में भी साड़ी में ढा रही कहर

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • Updated 10:09 PM IST
1/6

बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित 59 साल की उम्र में भी अपने फैशन से उम्र को मात दे रही है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की. उन फोटो में वह ब्लू रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं. उनका यह लुक लोगों का ध्यान अपनी तरफ पहली नजर में खींच रहा है. ब्लू शेड की एम्ब्रॉयडरी साड़ी उन्हें बेहद रॉयल और क्लासी लुक दे रही है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है.
 

2/6

साड़ी के साथ पहना गया हैवी एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज पूरे आउटफिट को और क्लासी लुक दे रहा है. साथ ही ब्लाउज में बने फ्लोरल वर्क और सटल शाइन लुक को और एलिगेंट के साथ-साथ मॉडर्न टच दे रहा है.
 

3/6

बड़े गोल्डन झुमके, मैचिंग ब्रेसलेट और स्टेटमेंट रिंग उनके लुक को और ज्यादा निखार रहे हैं. जूलरी की बनावट और स्टाइल पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम कर रहा है, जिसे देख कर कमेंट्स में लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं.  
 

4/6

माधुरी की प्यारी स्माइल के साथ, खुले बाल और हल्का मेकअप नेचुरल ग्रेस को और उभारता दिख रहा है. इस तस्वीर में उनका कॉन्फिडेंस और स्टाइल साफ दिख रहा है. माधुरी का स्टाइल और उनका फैशन हमेशा उनके उम्र को मात दे देता है. वह जो भी पहनती हैं, उसमें उनकी रॉयलिटी साफ नजर आती है.
 

5/6

माधुरी दीक्षित इस बार अपनी मोस्ट अवेटेड डार्क-कॉमेडी फिल्म 'मां बहन' के लिए चर्चा में हैं, जो 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी.
 

6/6

फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्साह बना हुआ है. कॉमेडी, ड्रामा और दमदार स्टारकास्ट के चलते 'मां बहन' इस महीने की चर्चित रिलीज में शामिल हो सकती है.
 

लेटेस्ट फोटो