Advertisement

मनोरंजन

Mahesh Babu Birthday: 30 करोड़ के घर में रहते हैं साउथ सुपरस्टार महेश बाबू, इनके वैनिटी वैन में मौजूद हैं 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं

अपूर्वा राय
  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2022,
  • Updated 8:12 AM IST
1/5

अभिनेता महेश बाबू (Mahesh Babu Birthday) आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं. 9 अगस्त, 1975 को चेन्नई में जन्मे महेश बाबू तेलुगु सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं. उनके फैंस दुनिया के हर हिस्से में मौजूद हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. 1999 में उन्होंने बतौर लीड एक्टर 'राजा कुमारुदु' से डेब्यू किया. 1999 में डेब्यू करने के बाद महेश ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.

2/5

महेश बाबू ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के तौर पर की थी. 2000 के दशक की शुरुआत तक, महेश ने तेलुगु सिनेमा में खुद को स्थापित कर लिया था. महेश बाबू ने अपने दो दशक के लंबे करियर में 35 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. वह फिल्म निर्माता भी हैं.

3/5

महेश बाबू साउथ से सबसे अमीर एक्टर माने जाते हैं. वो एक फिल्म के लिए 18 से 20 करोड़ रुपये लेते हैं जबकि एक विज्ञापन के लिए भी करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं. महेश बाबू की संपत्ति की बात करें तो उनके पास तकरीबन 135 करोड़ की प्रॉपर्टी है. महेश बाबू का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है. अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली फोटोज शेयर करने वाले महेश बाबू की शानोशौकत किसी से छिपी नहीं है.

4/5

महेश बाबू को अक्सर लग्जरी गाड़ियों से ट्रैवल करते देखा जाता है. इतना ही नहीं उनके पास करोड़ों रुपये की वैनिटी वैन भी है. यह वैनिटी वैन किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है. वह हैदराबाद के जिस बंगले में रहते हैं उसकी कीमत 30 करोड़ है. इस घर में आपको दुनिया की सभी सुविधाएं मिल जाएंगी.

5/5

2005 में महेश बाबू ने मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोडकर से शादी की थी. दोनों की मुलाकात 2000 में फिल्म 'वामसी' के सेट पर हुई थी. कपल के दो बच्चे हैं. महेश बाबू से शादी के लिए नम्रता ने अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया था.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement