Advertisement

मनोरंजन

July 2024 Releases: जुलाई के पहले हफ्ते में ओटीटी और थियेटर्स में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में और वेब सीरीज

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2024,
  • Updated 2:15 PM IST
1/6

पिछले हफ्ते नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म रौतू की बेली जी5 (Zee5) पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध रही और थियेटर में 'कल्कि 2898 एडी' लोगों का दिल जीत रही है. इस बीच जुलाई (July OTT Release) के पहले हफ्ते रिलीज होने वाले कंटेंट की लिस्ट भी सामने आ गई है. इस वीक प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड सीरीज मिर्जापुर का सीजन 3 रिलीज होने वाला है. चलिए जानते हैं इस हफ्ते और क्या-क्या रिलीज होने वाला है.

2/6

मिर्जापुर सीजन 3
मिर्जापुर के तीसरे सीजन (mirzapur season 3) में सिंहासन के लिए होने वाले संघर्ष की कहानी दिखाई जाएगी. मिर्जापुर की गद्दी की जंग में कालीन भैया और गुड्डू पंडित एक दूसरे से भिड़ेंगे. ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 5 जुलाई से स्ट्रीम होगी. इस शो में विजय वर्मा, ईशा तलवार, आसिफ खान, राजेश तैलंग और शीबा चड्ढा भी अहम किरदारों में हैं.

3/6

रेड स्वान
10 एपिसोड का ये कोरियाई ड्रामा एक सफल महिला गोल्फर की जर्नी पर केंद्रित है, जो हमेशा आरामदायक जीवन के लिए तरसती रही है. एक अमीर परिवार में शादी करने के बाद वह अपने फाउंडेशन की सीईओ बनती है और पहचान हासिल करती है. ये सीरीज 3 जुलाई से डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

4/6

बॉब मार्ले: वन लव
ये बायोग्राफी जमैका के मशहूर गायक और संगीतकार बॉब मार्ले (Bob Marley) पर आधारित है. इसमें उनकी लाइफ से लेकर म्यूजिकल जर्नी की बात की गई है. बॉब ने दुनिया की समस्याओं को अपने गीतों के जरिए उजागर किया. इस फिल्म को आप 3 जुलाई से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

5/6

उलझ
जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ 5 जुलाई को थियेटर में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म में जान्हवी आईपीएस ऑफिसर का किरदार निभाने वाली हैं. फिल्म का निर्देशन सुधांशू सरिया ने किया है. 

6/6

औरों में कहां दम था
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा जिमी शेरगिल, शांतनु माहेश्वरी, सई मांजरेकर दिखाई देंगे. ये एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है.
 

Photo: Youtube Screengrab

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement