Advertisement

मनोरंजन

OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर देखें ये फिल्में और वेब सीरीज, वीकेंड का मजा हो जाएगा दोगुना

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2024,
  • Updated 5:24 PM IST
1/6

भागदौड़ की लाइफ में अपनी थकान मिटाने के लिए लोग मनोरंजन का सहारा लेते हैं. आज कल दर्शक मनोरंजन के लिए ओटीटी देखना पसंद करते हैं. आज हम आपको इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट बताने जा रहे हैं जिसे आप आसानी से घर बैठे इस वीक देख सकते हैं. 

2/6

सिटाडेल
सिटाडेल 10 अक्टूबर को अमेजन प्राइम विडियो पर रिलीज होने वाली है. यह एक रोमांचक स्पाई-थ्रिलर सीरीज है, जिसमें Diana Cavalieri का किरदार निभा रहीं Matilda De Angelis एक अंडरकवर एजेंट हैं. जो दुश्मन के एरिया में फंस जाती है. कहानी साल 2030 में सेट की गई है, जहां सिटाडेल नाम की एजेंसी का खात्मा हो चुका होता है. यह शो दमदार कास्ट और इंटेंस एक्शन का भरपूर पैकेज है. 

3/6

रात जवान है
रात जवान है सीरीज 11 अक्टूबर को sony liv पर रिलीज हो रही है. ये तीन दोस्तों की कहानी है, जो अपने प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन में बैलेंस बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इसमें आपको दोस्ती, परिवार और जीवन की चुनौतियों के बीच हंसी-मजाक और दिलचस्प पल देखने को मिलेंगे.

4/6

अपराइजिंग
अपराइजिंग 11 अक्टूबर 2024 को Netflix पर रिलीज होने वाली कोरियाई ड्रामा वेब सीरीज है. इस फिल्म में दो बचपन के दोस्त है, जो बड़े होकर एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं. यह सीरीज रिश्तों में आई जटिलता को दिखाता है.

5/6

स्त्री 2
11 अक्टूबर 2024 को इस साल की सबसे बड़ी हिंदी हिट फिल्म स्त्री रिलीज होने वाली है. स्त्री एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. इसमें राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म चंदेरी गांव पर आधारित है जहां, सरकटे के आतंक से महिलाएं परेशान हैं. पहली फिल्म की तरह, इस बार भी हंसी और डर का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा.

6/6

सरफिरा

डिज़्नी+ हॉटस्टार पर 11 अक्टूबर 2024 को सरफिरा रिलीज हो रही है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और राधिका मदान मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म तमिल हिट "Soorarai Pottru" की हिंदी रीमेक है, यह एक साधारण व्यक्ति की कहानी है जो हवाई यात्रा को हर किसी के लिए मुहैया कराना चाहता है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement