Advertisement

मनोरंजन

Parineeti-Raghav Wedding Photo: वैवाहिक बंधन में बंधे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, शादी के बाद कपल की पहली तस्वीर आई सामने

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 सितंबर 2023,
  • Updated 2:15 AM IST
1/6

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP नेता राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए हैं. शादी की सभी रस्में उदयपुर के ग्रैंड लीला पैलेस होटल में संपन्न हुई.

2/6

शादी के बाद नवविवाहित जोड़े की पहली तस्वीर सामने आई है. इस फोटो परिणीति ने राघव के नाम का सिंदूर लगाया हुआ है. गले में मंगलसूत्र, हाथों में पिंक चूड़ा और मेहंदी दिख रही है. ब्लैक सूट-बूट में राघव काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं.

3/6

इससे पहले राघव चड्डा की एक और तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह सर पे सहरा सजाकर परिणीति को अपनी दुल्हनिया बनाने के लिए लीला पैलेस पहुंचे थे.

4/6

इस रॉयल वेडिंग में कई हस्तियों के अलावा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पहुंची थी.

5/6

राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए उदयपुर के ग्रैंड लीला पैलेस और लेक पैलेस होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया था.

6/6

झीलों के शहर उदयपुर में हुई इस शाही शादी में राघव चड्डा नाव से अपनी दुल्हनियां परिणीति चोपड़ा को जीवनसाथी बनाने के लिए गए थे.  

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement