Advertisement

मनोरंजन

Rakul-Jackky Wedding Photos: सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हुए जैकी भगनानी और रकुलप्रीत, सामने आईं शादी की खूबसूरत तस्वीरें

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2024,
  • Updated 10:06 PM IST
1/4

साल 2021 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और फिल्म निर्माता जैकी भगनानी आज फाइनली एक दूजे के हो गए. कपल ने गोवा में इंटीमेट सेरेमनी में ब्याह रचाया. शादी में दोस्तों और करीबी परिवार वालों के अलावा इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्त ही मौजूद रहे. दिन भर से फैंस को इस हाई प्रोफाइल वेडिंग की तस्वीरों का इंतजार था, जोकि पूरा हुआ. अब फंक्शन से दोनों की शादी का पहले फोटोज़ सामने आए हैं.

2/4

रकुल ने पेस्टल पिंक शेड का लहंगा पहना है और हंसती-मुस्कुराती हुई वो इन तस्वीरों में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. इसके साथ उन्होंने मैचिंग हैवी ज्वेलरी, हाथों में लाइट पिंक चूड़ा भी पहना हुआ था. वहीं जैकी क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं. दोनों ने ड्रेस को मैच करते हुए गुलाब के फूल वाली वरमाला भी पहनी हुई है. शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरा और अब हमेशा मेरा..’
 

3/4

रकुल और जैकी की शादी में दोस्तों, रिश्तेदारों के अलावा जो सितारे शामिल हुए उनमें उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नज़र आने वाले टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार थे जिन्हें सुबह ही एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. वहीं कई सितारे एक दिन पहले ही पहुंच गए थे. पॉपुलर कपल वरुण धवन और नताशा दलाल भी जैकी और रकुल की शादी में शामिल हुए थे.

4/4

इससे पहले हेल्दी सेरेमनी की भी कुछ तस्वीरे वायरल हुई थीं. वहीं संगीत सेरेमनी से शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के डांस परफॉर्मेंस का एक वीडियो भी काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. शादी पंजाबी और सिंधी रीति रिवाजों के साथ हुई. 21 फरवरी को सुबह पहले पंजाबी रीति रिवाज से आनंद कारज सेरमनी हुई. फिर दोपहर के बाज सिंधी रीति रिवाज से भी दोनों सितारों ने शादी रचाई.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement