Advertisement

मनोरंजन

OTT Release This Week: 'सैंधव' से लेकर 'मिस परफेक्ट' तक, इस वीक घर बैठे देखिए ये सीरीज और फिल्में

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2024,
  • Updated 11:01 AM IST
1/8

इस वीक के ओटीटी रिलीज में अलग-अलग प्लेटफार्म्स पर कई तरह का कंटेंट रिलीज होने जा रहा है. इस लिस्ट में सैंधव, वन रेंजर, मिस परफेक्ट और हनुमान शामिल हैं. आइए जानते हैं इस वीक का ओटीटी मेन्यू...

2/8

हनुमान
अंजनदारी के काल्पनिक गांव पर आधारित फिल्म 'हनुमान' एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जिसे भगवान हनुमान की असाधारण शक्तियां प्राप्त हो जाती हैं. ये फिल्म कुछ समय पहले थियेटर में रिलीज हुई थी और इस वीक जी5 पर भी रिलीज हो सकती है.

3/8

सैंधव
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की "सैंधव" 3 फरवरी यानी आज प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है. फिल्म में श्रद्धा श्रीनाथ, रूहानी शर्मा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आर्या और एंड्रिया जेरेमिया भी अहम भूमिकाओं में हैं.

4/8

वन रेंजर
लायंसगेट प्ले पर 2 फरवरी को "वन रेंजर" रिलीज होने के लिए तैयार है. जिसमें जोश होलोवे को टेक्सास रेंजर के रूप में दिखाया गया है, जो एमआई6 एजेंट जेम्मा आर्टरटन के साथ रोमांचक मिशन पर निकलता है.

5/8

फेम आफ्टर फेम
नेटफ्लिक्स पर इस वीक रिलीज हुई स्पेनिश फिल्म "फेम आफ्टर फेम" और ताइवानी सीरीज "लेट्स टॉक अबाउट सीएचयू" जैसी सीरीज का आनंद ले सकते हैं.

6/8

द मार्वल्स
ब्री लार्सन, टेयोना पैरिस और इमान वेल्लानी की 'द मार्वल्स' 7 फरवरी से डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

7/8

मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ
प्राइम वीडियो के जासूसी कॉमेडी सीरीज "मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ" में डोनाल्ड ग्लोवर और माया अर्स्किन लीड रोल में हैं. ये 2 फरवरी को रिलीज हो रही है.

8/8

मिस परफेक्ट
लावण्या त्रिपाठी और अभिजीत दुड्डाला की तेलुगु कॉमेडी ड्रामा सीरीज़ "मिस परफेक्ट" 2 फरवरी यानी आज से कई भाषाओं में उपलब्ध है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement