Advertisement

मनोरंजन

Sara Ali khan birthday: कभी 96 किलो था सारा अली खान का वजन, डेढ़ साल में वेट लॉस कर खुद को बनाया ग्लैमरस

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 अगस्त 2022,
  • Updated 8:16 AM IST
1/4

सारा अली खान आज अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं. 12 अगस्त 1995 में जन्मी सारा बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं. सारा ने कोलंबिया विश्वविद्यालय से कानून, इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक किया है. सारा अली खान ने केदारनाथ (2018) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उनके साथ इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी. एक्ट्रेस ने अपने 3 सालों के करियर में पांच फिल्मों में काम किया है. 

2/4

वह स्कूल के दिनों में ही नाटकों में हिस्सा लेती थीं. सारा बचपन से ही एक्टिंग करना चाहती थीं. सारा को उनकी एक शैतानी की वजह से एक बार स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया था. सारा अली खान जल्द ही 'द इमोरटल अश्वथामा' और 'नखरेवाली' में नजर आने वाली हैं.

3/4

खूबसूरती और शानदार अभिनय के लिए मशहूर सारा अक्सर अपनी क्यूटनेस से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं. वह मीडिया से बात करने में भी मुखर रहती हैं. सारा को धूमना बहुत पसंद है. सारा अली खान की कमाई का जरिया फिल्में और ब्रांड एंडोर्समेंट है. सारा हर ब्रांड के लिए 50 से 60 लाख रुपए चार्ज करती हैं. 

4/4

सारा अली खान का वजन एक समय में 96 किलो था, जिसकी वजह से स्कूल से लेकर कॉलेज सब जगह उन्हें अपने मोटापे की वजह से चिढ़ाया जाता था. लेकिन बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए उन्होंने खुद को फिट किया. सारा अली खान इंस्टाग्राम पर अक्सर ही अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement